हुंडई अगले 12 से 18 महीनों के भीतर भारतीय मार्केट में अपनी दमदार एसयूवी रेंज का विस्तार करने जा रही है। कंपनी एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी, क्रॉसओवर बेयॉन और नई क्रेटा लॉन्च करने की तैयारी में है।
नई जेनरेशन हुंडई क्रेटा
नई जेनरेशन की हुंडई क्रेटा मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी अलग और बड़े बदलावों के साथ आएगी। टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर दिखी यह कार अब ज्यादा चौकोर, बॉक्सी और आगे से ऊंची नजर आती है। इसकी लंबाई लगभग 4.5 मीटर के करीब पहुंच सकती है और इसे हुंडई ग्रुप के नए K3 प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प बरकरार रहेगा, साथ ही मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर को टक्कर देने के लिए 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाला स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम भी दिया जा सकता है।
नई क्रेटा में मिलेंगे धांसू फीचर्स
नई क्रेटा में सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि फीचर्स और टेक्नोलॉजी का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। इसमें हुंडई का नया प्लियोस ऑपरेटिंग सिस्टम, एआई-बेस्ड वॉइस कमांड, कनेक्टेड फीचर्स, ओटीए अपडेट्स और एडवांस्ड लेवल-2 एडास जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं।
हुंडई बेयॉन
दूसरी ओर हुंडई बेयॉन को वेन्यू और क्रेटा के बीच में प्लेस किया जाएगा। इसमें स्प्लिट एलईडी हेडलैंप्स, चौड़ी ग्रिल और स्पोर्टी लुक देखने को मिलेगा, जिसमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन मिल सकते हैं।
हुंडई कॉम्पैक्ट ईवी
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए हुंडई एक नई कॉम्पैक्ट ईवी भी ला रही है। यह क्रेटा ईवी से नीचे के सेगमेंट में एंट्री लेगी। भारत में ही बनने वाली यह इलेक्ट्रिक एसयूवी फुल चार्ज में 500 किमी से ज्यादा की रेंज का दावा कर सकती है। इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी, जो टाटा नेक्सॉन ईवी और महिंद्रा XUV 3XO ईवी जैसी पॉपुलर गाड़ियों को सीधी टक्कर देगी।
कब होंगी लॉन्च?
यह नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी चालू वित्त वर्ष के दौरान ही भारत में दस्तक दे सकती है। जबकि बेयॉन और नेक्स्ट-जेन क्रेटा को इसके बाद लॉन्च किया जाएगा। कुल मिलाकर, हुंडई अपने इन नए मॉडल्स के साथ बजट ईवी से लेकर प्रीमियम हाइब्रिड एसयूवी सेगमेंट तक भारतीय ग्राहकों को एक से बढ़कर एक बेहतरीन ऑप्शन देने वाली है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
