हुंडई अपनी सबसे पॉपुलर मिड-साइज SUV क्रेटा का नेक्स्ट-जनरेशन (थर्ड-जनरेशन) मॉडल तैयार कर रही है। भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान इसके प्रोटोटाइप को पूरी तरह कवर किए हुए देखा गया है।
बड़े साइज के साथ होगी एंट्री
न्यू-जनरेशन हुंडई क्रेटा का सबसे बड़ा बदलाव इसके अंदर यानी इसके चेसिस और प्लेटफॉर्म में देखने को मिल सकता है। नई क्रेटा को हुंडई के एडवांस्ड K3 आर्किटेक्चर पर तैयार किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म की खासियत यह है कि यह कई तरह की फ्यूल टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इससे कंपनी इसमें रेगुलर पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ इलेक्ट्रिफाइड ऑप्शन भी आसानी से दे सकती है। सड़क पर टेस्टिंग के दौरान दिखे मॉडल को देखकर लगता है कि यह मौजूदा क्रेटा से ज्यादा लंबी, चौड़ी और ऊंची होगी।
मिलेंगे कई इंजन के ऑप्शन
स्पाय शॉट्स के अनुसार, इसमें ऊंचा फ्रंट सेक्शन, शार्प और एंगुलर बॉडीवर्क, लंबा व्हीलबेस और काफी बोल्ड रुख देखने को मिलेगा। अगर पावरट्रेन यानी इंजन की बात करें तो मौजूदा 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को बरकरार रखा जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी इसमें एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम भी दे सकती है, जो 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर शानदार माइलेज देगा।
धांसू फीचर्स से होगी लैस
नई क्रेटा का इंटीरियर और डैशबोर्ड भी पूरी तरह से रिडिजाइन होने वाला है। कार के केबिन में ग्राहकों को एडवांस डिजिटल टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। इसमें बड़ी टचस्क्रीन डिस्प्ले, लेटेस्ट Pleos टेक, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जर, प्रीमियम साउंड सिस्टम, डिजिटल की और नया Bluelink सिस्टम मिल सकता है। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे हाई-टेक फीचर्स भी दिए जाएंगे।
इन कारों से होगी सीधी टक्कर
हुंडई अपनी इस नई SUV को सेगमेंट में थोड़ा और प्रीमियम पोजीशन पर रखने की तैयारी में है। मार्केट में लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला किआ सेल्टोस, टाटा सिरैरा, रेनॉ डस्टर, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हायराइडर और होंडा एलिवेट जैसी कारों से होगा। फिलहाल भारत में मौजूदा क्रेटा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 11 लाख रुपये है। नए बदलावों, दमदार लुक और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के चलते नई क्रेटा की कीमतों में थोड़ा इजाफा देखा जा सकता है।
(फोटो क्रेडिट- amarttyajit_sinha/instagram)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.