हुंडई ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV Creta Electric के लिए नया Assured Buyback Programme लॉन्च किया है। इस स्कीम के तहत ग्राहकों को गाड़ी की कीमत का 60 पर्सेंट अमाउंट वापस कर दिया जाएगा।
BaaS से कम होगा शुरुआती खर्च
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को खरीदना आसान बनाने के लिए Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन भी दे रही है। इसके तहत एसयूवी की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा 42kWh बैटरी पैक वाले मॉडल के लिए बैटरी EMI 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर से शुरू होती है। इस सिस्टम से ग्राहकों को पूरी बैटरी की कीमत एक साथ चुकाने की जरूरत नहीं पड़ती।
दो बैटरी और 510km तक की रेंज
क्रेटा इलेक्ट्रिक में हुंडई ने दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए हैं। इनमें 42kWh और 51.4kWh का बड़ा लॉन्ग-रेंज बैटरी पैक शामिल है। 42kWh बैटरी के साथ एसयूवी की क्लेम्ड रेंज 420km है। जबकि, 51.4kWh बैटरी के साथ यह 510km तक हो जाती है। दोनों वर्जन में फ्रंट एक्सल पर इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। छोटे बैटरी पैक वाले मॉडल में मोटर 135hp की पावर देती है, जबकि लॉन्ग-रेंज वर्जन में मोटर 171hp का आउटपुट देती है।
39 मिनट में 10-80% चार्ज
क्रेटा इलेक्ट्रिक में 7.4kW AC चार्जर का इस्तेमाल करने पर 42kWh बैटरी को 10 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 6 घंटे लगते हैं। वहीं, 51.4kWh बैटरी को इसी चार्जर से फुल चार्ज होने में करीब 7 घंटे 15 मिनट का समय लगता है। DC फास्ट चार्जिंग की बात करें, तो दोनों बैटरी पैक करीब 100kW चार्जिंग स्पीड पर 10 से 80 प्रतिशत तक 39 मिनट में चार्ज हो सकते हैं।
हुंडई नीरा इलेक्ट्रिक की जल्द होगी एंट्री
हुंडई ने हाल में अपनी नई इलेक्ट्रिक MPV Hyundai Neira (हुंडई नीरा) के प्रोटोटाइप को शोकेस किया है। कंपनी ने अभी तक नीरा के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह Kia Carens Clavis EV वाले प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। ऐसे में इसकी बैटरी, इलेक्ट्रिक मोटर और चार्जिंग टेक्नोलॉजी काफी हद तक Carens Clavis EV जैसी हो सकती है। हालांकि, डिजाइन पूरी तरह नया है और इसमें हुंडई की लेटेस्ट डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.