दिवाली के आसपास मार्केट में हुंडई और मारुति सुजुकी की नई मिडसाइज एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इन एसयूवी का नाम हुंडई बेयॉन और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।
2026 Maruti Grand Vitara Facelift
मारुति सुजुकी ने अभी तक नई ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी के एक्सटीरियर में छोटे-मोटे लेकिन शानदार बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, नए डिजाइन वाले LED हेडलैंप और DRLs, फ्रंट स्किड प्लेट, नए अलॉय व्हील्स, अपडेटेड LED टेललाइट सिग्नेचर और नया रियर स्किड प्लेट मिलने की संभावना है। केबिन में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
एसयूवी में पहले से बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड SmartPlay सॉफ्टवेयर, नया फुल-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, नई सीट अपहोल्स्ट्री और प्रीमियम इंटीरियर ट्रिम्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा फीचर लिस्ट में भी कई नए अपडेट मिलने की उम्मीद है। मैकेनिकल बदलाव की संभावना फिलहाल कम है। नई ग्रैंड विटारा में मौजूदा 1.5-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन ऑप्शन को ही ऑफर किया जा सकता है।
Hyundai Bayon-बेस्ड SUV
हुंडई भी इंडियन मार्केट के लिए एक नई मिड-साइज एसयूवी तैयार कर रही है, जिसका इंटरनल कोडनेम BC4i बताया जा रहा है। यह एसयूवी यूरोप में सेल होने वाली हुंडई बेयॉन क्रॉसओवर पर बेस्ड होगी। हालांकि, भारत में आने वाला मॉडल यूरोपीय बेयॉन के मुकाबले ज्यादा बॉक्सी, ऊंचा और रगेड डिजाइन के साथ ऑफर किया जा सकता है, ताकि यह भारतीय ग्राहकों को अपनी ओर खींच सके। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस SUV में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और फैक्ट्री-फिटेड 1.5-लीटर CNG पावरट्रेन का ऑप्शन मिल सकता है।
इंटीरियर की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Hyundai BlueLink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, रियर AC वेंट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, स्टैंडर्ड मल्टीपल एयरबैग्स और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे।
दोनों नई SUVs अपने-अपने सेगमेंट में मॉडर्न डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर फीचर्स के दम पर ग्राहकों का दिल जीतने की की तैयारी में हैं। ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट जहां अपनी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और अपडेटेड लुक के साथ आएगी, वहीं, हुंडई की नई बेयॉन-बेस्ड एसयूवी नए डिजाइन और प्रीमियम फीचर पैकेज के साथ मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में कॉम्पिटीशन को और दिलचस्प बनाएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
