भारतीय के इलेक्ट्रिक कार मार्केट में टाटा मोटर्स अपना दबदबा बनाए हुए है। इसकी जुलाई, 2026 तक मार्केट में लगभग 43 पर्सेंट हिस्सेदारी रही है। इसके बाद महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर का नंबर आता है।
इनस्टर ईवी पर होगी बेस्ड
हुंडई ने ऑफिशियली कंफर्म किया है कि उसकी नई कॉम्पैक्ट ईवी को खास तौर पर भारतीय मार्केट की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। खबर है कि यह गाड़ी मार्च, 2027 तक शोरूम्स में एंट्री मार सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह नई कॉम्पैक्ट एसयूवी यूरोपीय मार्केट में बिकने वाली हुंडई इनस्टर ईवी पर बेस्ड होगी।
355 किमी तक मिलेगा रेंज
ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध हुंडई इनस्टर ईवी में 42kWh (स्टैंडर्ड) और 49kWh (लॉन्ग-रेंज) बैटरी के ऑप्शन मिलते हैं। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 300 किमी से 355 किमी तक की रेंज देती हैं। भारतीय मार्केट में आने वाली इस नई हुंडई ईवी में टचस्क्रीन और डिजिटल क्लस्टर के साथ डुअल डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एडास (ADAS) जैसे मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
किआ भी ला रही नई ईवी
दूसरी ओर किआ ने भी अपने ‘2026 सीईओ इन्वेस्टर डे’ के दौरान भारत के लिए चार नई इलेक्ट्रिफाइड गाड़ियों का ऐलान किया है। इनमें सेल्टोस हाइब्रिड, सॉनेट हाइब्रिड और कैरेंस क्लैविस हाइब्रिड के साथ एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल है। भारत में ही बनने वाली किआ की यह अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार लगभग 4.2 मीटर लंबी होगी। कंपनी जल्द ही अपनी इस मेड-इन-इंडिया ईवी से जुड़ा नया अपडेट शेयर कर सकती है।
टाटा ईवी को मिलेगी तगड़ी टक्कर
देखा जाए तो हुंडई और किआ दोनों ही ब्रांड्स भारतीय ग्राहकों की नस-नस से अच्छी तरह वाकिफ हैं। अभी तक बजट और कॉम्पैक्ट ईवी सेगमेंट में टाटा मोटर्स का एकतरफा राज चल रहा था। वहीं, 2027 में इन दो नई कॉम्पैक्ट कारों के आने से मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। बेहतर रेंज, लग्जरी फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली ये गाड़ियां न टाटा की कारों को कड़ी टक्कर देंगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.