हुंडई अपना मिड-साइज पिकअप लाने वाली है। इसकी टक्कर टोयोटा हाइलक्स से होगी। यह पिकअप लैडर-फ्रेम मॉडल होगा। कंपनी आगे चलकर इस पर बेस्ड एक एसयूवी भी ला सकती है, जिसकी टक्कर फॉर्च्यूनर से हो सकती है।
पिकअप के बाद SUV की भी हो सकती है एंट्री
हुंडई के लिए नई लैडर-फ्रेम पिकअप सिर्फ एक नया मॉडल नहीं होगा। इसी प्लेटफॉर्म पर एसयूवी रेडी करने की संभावना भी बनती है। टोयोटा हाइलक्स और फॉर्च्यूनर के अलावा Isuzu भी D-Max और MU-X में इसी तरह की स्ट्रैटिजी अपनाता है। अगर हुंडई भी ऐसा करती है, तो उसे ग्लोबल लेवल पर एक मजबूत ऑफ-रोड SUV मिल सकती है। भारत के लिए यह काफी खास हो सकती है क्योंकि यहां फॉर्च्यूनर प्रीमियम थ्री-रो एसयूवी सेगमेंट में काफी मजबूत पकड़ रखती है। हुंडई अगर अपनी नई पिकअप पर बेस्ड एक एसयूवी लाती है, तो वह भारत में फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर दे सकती है।
2030 तक भारत में आएगी ऑफ-रोड एसयूवी
कंपनी ने अपने इंडिया प्रोडक्ट रोडमैप में 2030 तक एक ऑफ-रोड फोकस्ड एसयूवी लॉन्च करने के बारे में बताया था। हालांकि, हुंडई ने अभी यह नहीं बताया है कि यह एसयूवी कौन-सी होगी। इसी बीच भारत में हुंडई Boulder नाम से जुड़े पेटेंट सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स में बोल्डर प्रोग्राम को हुंडई के आने वाले मिड-साइज बॉडी-ऑन-फ्रेम मॉडल से जोड़ा गया है। संभावना है कि इसके तहत एक एसयूवी और एक पिकअप मॉडल डिवेलप किए जा सकते हैं।
अगर ऐसा होता है, तो हुंडई की स्ट्रैटिजी हाइलक्स-फॉर्च्यूनर जैसी हो सकती है, जहां दोनों मॉडल एक ही बेस आर्किटेक्चर और कई मेकैनिकल कंपोनेंट शेयर करेंगे। हालांकि, अभी हुंडई ने ऑफिशियली यह कन्फर्म नहीं किया है कि बोल्डर ही इन दोनों गाड़ियों का नाम होगा या भारत के लिए तैयार होने वाली ऑफ-रोड एसयूवी इसी ग्लोबल पिकअप प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसलिए फिलहाल इसे कंपनी की अलग-अलग अनाउंसमेंट और सामने आई जानकारियों के आधार पर एक संभावना ही माना जा रहा है।
महिंद्रा भी लाएगी लाइफस्टाइल पिकअप
भारत में लाइफस्टाइल पिकअप सेगमेंट आने वाले समय में और दिलचस्प होने वाला है। हुंडई के अलावा महिंद्रा भी इस सेगमेंट में एंट्री की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में स्कॉर्पियो पर बेस्ड लाइफस्टाइल पिकअप का प्रदर्शन किया है। इस समय भारत में इस कैटेगरी में टोयोटा हाइलक्स और Isuzu V-Cross जैसे मॉडल मौजूद हैं। ऐसे में हुंडई और महिंद्रा की एंट्री के बाद इस सेगमेंट में ग्राहकों के पास पहले से ज्यादा ऑप्शन होंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.