टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने ज्यादातर चीजों को बदल दिया है. अब लोग एआई की मदद से पहले के मुकाबले काफी बेहतर तरीके से काम को कर पा रहे हैं. इतना ही नहीं, अब कई देश एआई की मदद से ऐसे रोबोट तैयार कर रहे हैं जो इंसानों से भी बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे, युद्ध में भाग ले सकेंगे और यहां तक की घर के काम से लेकर दुकान चलाने तक के काम भी कर सकेंगे. इसी कड़ी में बता दें कि चीन में आयोजित World Humanoid Robot Games में एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने 100 मीटर की दौड़ में ऐसी रफ्तार दिखाई कि उसने दुनिया के सबसे तेज दौड़ने वाले उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस रोबोट ने महज 9.39 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ को पूरा कर लिया है. बताते चलें कि इंसानों की रेस में 100 मीटर की रेस में आज भी उसैन बोल्ट सबसे आगे हैं जिन्होंने 100 मीटर की दौड़ को महज 9.58 सेकेंड में पूरा किया है. हालांकि, आपको बता दें कि रोबोट की तुलना इंसानों की दौड़ से नहीं की जा सकती है लेकिन रोबोट्स की दुनिया में ये एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.
A humanoid robot developed by China’s Beijing Innovation Center of Humanoid Robotics ran 100 meters in 9.39 seconds, beating the human world record held by Jamaican sprinting great Usain Bolt https://t.co/z0D4H4Vco6 pic.twitter.com/EYuum0iwA8
— Reuters (@Reuters) August 22, 2026
किसने तैयार किया इतना तेज रोबोट?
दरअसल, इस रोबोट को Beijing Innovation Centre of Humanoid Robotics ने तैयार किया है. बता दें कि इस रोबोट को इस तरह से तैयार किया गया है कि ये अपने दोनों पैरों पर दौड़ सके और अपनी स्पीड को कंट्रोल भी कर सके.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ह्यूमनॉइड रोबोट के लिए दो पैरों पर दौड़ना काफी मुश्किल काम होता है क्योंकि ऐसा करते समय इन्हें काफी बैलेंस बनाने की जरूरत पड़ती है जिसके लिए इनमें सेंसर, मोटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रियल-टाइम कंट्रोल सिस्टम जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना पड़ता है.
आयोजित हुईं कई सारी प्रतियोगिताएं
जानकारी के मुताबिक, चीन में आयोजित World Humanoid Robot Games का मकसद सिर्फ रोबोट की स्पीड को चेक करना नहीं है. इस प्रोग्राम में रोबोट्स को अपनी अलग-अलग कामों को करने की ताकत दिखाने का मौका दिया जा रहा है. चीन में आयोजित हुए इस प्रोग्राम में सिर्फ दौड़ ही नहीं बल्कि बॉक्सिंग और फुटबॉल जैसे खेल भी शामिल हैं. इसके अलावा रोबोट्स को ऐसे घरेलू काम भी करने पड़ रहे हैं जो इंसानों की डेली जिंदगी में बड़े काम आते हैं.
भविष्य में कितने ताकतवर होंगे रोबोट
चीन में ह्यूमनॉइड रोबोट ने जो कारनामा किया है उससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में रोबोट्स और भी ज्यादा एडवांस हो सकेंगे. रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पहले के मुकाबले अब काफी तेजी से एडवांस रूप ले रही है. इससे ये कहा जा सकता है कि आने वाले समय में सिर्फ दौड़ ही नहीं बल्कि घर में काम करने से लेकर किसी शॉप को चलाने तक या फिर घर पर सामान डिलीवरी करने तक, ज्यादातर जगहों पर आपको रोबोट्स काम करते हुए नजर आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.