Surgery for belly fat: काफी लोग बेली फैट से परेशान रहते हैं. कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनका शरीर तो दुबला-पतला दिखता है, पर पेट ही बाहर की तरफ निकला हुआ दिखता है. थुलथुल सा पेट शरीर की बनावट को बिगाड़ देता है. कुछ लोग पेट को सपाट बनाने और चर्बी घटाने के लिए कई तरह की वेट लॉस डाइट फॉलो करते हैं. एक्सरसाइज करते हैं. वेट लॉस ड्रिंक पीना शुरू कर देते हैं, लेकिन कई बार पॉजिटिव रिजल्ट नजर नहीं आता है. कुछ लोग जिनके पास बजट होता है, वो बेली फैट सर्जरी का सहारा लेते हैं, लेकिन सबके लिए ये संभव नहीं हो पाता. आप परेशान न हों, कुछ सर्जरी ऐसी भी हैं, जो कम लागत में भी होती हैं. पेट की जिद्दी चर्बी और लटकी, ढीली स्किन को सही करने के लिए आप लाइपोसक्शन सर्जरी का सहारा ले सकते हैं. क्या है लाइपोसक्शन (Liposuction)सर्जरी, कितना खर्च आता है, इस सर्जरी को कौन करवा सकता है, कौन नहीं, क्या कोई साइड एफेक्ट्स भी होता है? बेली फैट कम करने के लिए लाइपोसक्शन के बारे में इस वीडियो में बता रहे हैं डॉ.रितेश आनंद, प्लास्टिक सर्जन, फाउंडर, सेंटर फॉर एस्थेटिक्स, गुरुग्राम.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.