ओट्स को हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप इन्हें घर पर बनाते हैं तो यहां सीखिए पनीर ओट्स बनाने का तरीका। ये हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट रेसिपी सेहत और स्वाद दोनों के लिए बेहतरीन है।
पनीर ओट्स बनाने की सामग्री
– 100 ग्राम पनीर
– आधा कप मशरूम, कटे हुए
– 1 प्याज, कटा हुआ
– 3-4 लहसुन की कलियां, कटी हुई
– आधा बड़ा चम्मच घी
– डेढ़ बड़ा चम्मच चिली फ्लेक्स
-एक बड़ा चम्मच सोया सॉस
– आधा बड़ा चम्मच नमक
– जरूरत के हिसाब से पानी
पनीर ओट्स बनाने का तरीका
- पनीर ओट्स बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम को अच्छी तरह साफ करके काट लें। इसी के साथ ही पालक और प्याज को भी लंबाई में काट लें।
- अब एक पैन में आधा बड़ा चम्मच घी गरम करें। इसमें मशरूम, लहसुन और चिली फ्लेक्स डालें। लगभग 2 मिनट तक भूनें।
- फिर इसमें कटा हुआ प्याज और पालक डालें। 3-4 मिनट तक भूनें जब तक प्याज नरम न हो जाए और हल्का भूरा (कैरामलाइज) न होने लगे।
- जैसे ही प्याज का रंग बदले वैसे ही इसमें सोया सॉस, नमक और पानी डालें। फिर इसमें उबाल आने दें।
- अब इसमें 100 ग्राम पनीर क्यूब्स में काटकर डालें और फिर 1 कप ओट्स डालें।
- लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक ओट्स नरम न हो जाएं और मिक्स आपकी पसंद के गाढ़ेपन का न हो जाए।
- ओट्स तैयार है इसे सर्व करें और गरमा-गर्म ओट्स खाने का मजा लें।
नोट- बारिश के मौसम में मशरूम ज्यादा गंदे और गले हुए आते है। इसलिए इस्तेमाल से पहले इन्हें अच्छी तरह से साफ करें। इसके लिए एक प्लेट में थोड़ा सा आटा लें और फिर इस आटे में मशरूम डालें। अच्छी तरह से हाथों से मिलाएं। अब एक एक मशरूम को उठाएं और बहुत हल्के हाथों के रगड़ें। जब आप ऐसा करेंगे तो मशरूम ते टॉप पर लगे काले मिट्टी के धब्बे साफ हो जांएंगे। फिर मशरूम को पानी में डालकर अच्छी तरह से धोएं। बचे आटे को अगली बार मशरूम साफ करने के लिए एक डिब्बी में रख दें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.