Image: AI
Image: Freepik
भीगी हुई दाल को दोबारा धो लें ताकी उसके अंदर की गंदगी साफ हो जाए। अब इसे मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें। ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा गाढ़ा भी न हो और पतला भी न हो।
Image: Freepik
एक बड़े बर्तन में दही को अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें मूंग दाल का पेस्ट, बेसन और जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं। घोल को इतना चलाएं कि उसमें गुठलियां न रहें।
Image: Freepik
अब कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें और तैयार घोल डाल दें। उबाल आने तक इसे लगातार चलाते रहें। इसके बाद हल्दी और नमक डालकर धीमी आंच पर 20 से 25 मिनट तक पकाएं।
Image: Pexels
एक छोटे पैन में घी गरम करें। इसमें राई, जीरा, हींग, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर चटकाएं। आखिर में थोड़ा लाल मिर्च पाउडर डालें और यह तड़का कढ़ी पर डाल दें।
Image: Freepik
ऊपर से ताजा हरा धनिया डालें और गरमा-गरम मूंग दाल कढ़ी को चावल या रोटी के साथ परोसें। इसका स्वाद खाने का मजा कई गुना बढ़ा देता है।
Image: Freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.