मैदा का इस्तेमाल कई तरह के पकवाओं को बनाने के लिए किया जाता है। खासकर त्योहारों के सीजन में। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और घर में तरह तरह के पकवान बनाए जाएंगे। इन पकवानों को बनाने में मैदा का इस्तेमाल किया जाएगा। मैदा से समोसे, मठरी, गुजिया से लेकर कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ऐसे में हममें से ज्यादातर लोग बाजार से मैदा खरीदते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले मैदा में मिलावट होती है। इसे सफेद बनाने के लिए बेंजॉयल पेरोक्साइड या ऑलॉक्सन जैसे केमिकल्स और ब्लीचिंग एजेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। ऐसे में आप घर पर गेहूं का इस्तेमाल कर प्योर पैदा बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं गेहूं के आटे से मैदा बनाने की रेसिपी।
घर पर मैदा कैसे बनाएं?
- सबसे पहले आप गेहूं का आटा लें। मान लीजिए आपको आधा किलो मैदा निकालना है तो एक किलो आटा ले लें।
- इसके बाद एक बड़ा सा बाउल ले लें। इसके बाद एक मलमल का कपड़ा लें। कपड़ा बिल्कुल साफ होना चाहिए।
- अब इस कपड़े को बाउल के ऊपर अच्छी तरह बांध दें। इसके बाद चम्मच की मदद से बांधे हुए कपड़े पर आटा डालें और हाथ ही मदद से उसे अच्छी तरह छानें।
- इस बात का ध्यान रखें कि पूरा आटा नहीं छानना है। चोकर वाले हिस्से को दूसरे प्लेट में निकाल लें।
- आटे को हाथों की मदद से छानने के बाद कपड़े को हटाएं और फिर इसे दूसरे प्लेट में निकाल लें। बता दें कि एक किलो आटे से आधा किलो मैदा निकलेगा। बाकी बचे आटे को आप रोटी बनाने के लिए या फिर रोटी के परथन के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
- बचे आटे को रोटी बनाने के लिए इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। इससे आप हाई फाइबर वाली रोटी बना सकते हैं।
- जो मैदा निकला है उसे आप किसी डब्बे में स्टोर कर लें और जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.