अगर आपको रेस्तरां में मिलने वाली तंदूरी मिस्सी रोटी बहुत ज्यादा पसंद है तो आप इसे घर पर फ्रेश और रेस्तरां से भी ज्यादा हेल्दी तरीके से बनाकर तैयार कर सकते हैं। यहां सीखिए घर पर तंदूरी मिस्सी रोटी बनाने का तरीका।
तंदूरी मिस्सी रोटी बनाने के लिए आपको चाहिए
-2 कप बेसन
-200 ग्राम कम फैट वाला पनीर
-1/2 कप गेहूं का आटा
-स्वादानुसार नमक
-1 छोटा चम्मच अजवायन
-1 छोटा चम्मच हल्दी
-1 छोटा चम्मच तिल
-1 छोटा चम्मचअलसी के बीज
-1 बारीक कटा प्याज
-1 चम्मच हरा धनिया
रेस्तरां जैसी तंदूरी मिस्सी रोटी घर पर कैसे बनाएं
1) रोटी को घर पर बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को बारीक काट लें। इसी के साथ हरा धनिया को भी बारीक काटकर एक अलग प्लेट में रखें।
2) अब 200 ग्राम कम फैट वाले पनीर को 1 कप पानी के साथ ब्लेंड करें। इसे ब्लेंड करके एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।
3) फिर एक बाउल में दो कप बेसन, आधा कप गेहूं का आटा, स्वादानुसार नमक, एक छोटा चम्मच अजवायन, एक छोटा चम्मच हल्दी और पनीर वाले मिक्स को डालकर नरम आटा गूंथ लें।
4) अब एक गीले कपड़े से आटो को 10 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें। ऐसा करने से आटा फूल जाता है और फिर रोटी अच्छी बनती है।
5) अब आटे से छोटी लोइयां बनाएं और उन पर बीज तिल और अलसी के बीज को लगाएं। इसके ऊपर प्याज और हरा धनिया लगाएं।
6) अब रोटियां बेलकर हथेली पर लें और दूसरे हाथ से रोटी की एक तरफ पानी लगाएं और लोहे के तवे पर रखें।
7) तवे पर एक तरफ से पकने के बाद सीधे आंच पर दोनों तरफ से दोबारा पकाएं। अब रोटी पर घी लगाएं और परोसें। आप घी की जगह बटर भी लगा सकते हैं।
टिप- तंदूरी मिस्सी रोटी को हमेशा लोहे के तवे पर ही बनाएं इससे रोटी का टेक्सचर एकदम रेस्तरां जैसा आता है। इसी के साथ एक और बात का ध्यान रखना है कि जब आप रोटी तवे पर डालें तो वह बहुत तेज गर्म होना चाहिए। तभी रोटी से चिपकेगी और बिल्कुल रेस्तरां जैसी बनेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.