आज यानी 24 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है और इस दिन के व्रत पर आप कुट्टू के आटे और आलू से बनी टिक्की बनाकर खा सकते है। यहां सीखिए कैसे बनाएं।
कुट्टू-आलू की टिक्की बनाने के लिए आपको चाहिए
-दो उबले हुए आलू
-एक बड़ा चम्मच कुट्टू का आटा
-एक बड़ा चम्मच सिंघाड़े का आटा
-3 से 4 हरी मिर्च
-स्वादानुसार सेंधा नमक
-ताजा हरा धनिया
-एक चम्मच व्रत वाली हरी चटनी
-एक चम्मच इमली की चटनी
– एक बड़ा चम्मच दही
-एक चम्मच कुरकुरी मूंगफली
-एक चम्मच अनार
कुट्टू-आलू की टिक्की कैसे बनाएं
– व्रत वाली टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम साइज के आलू लें और उन्हें अच्छी तरह से धो लें। फिर कुकर में आलू को अच्छी तरह से सॉफ्ट होने तक उबाल लें।
-जब कुकर ठंडा हो जाए तो आलू को निकालें और छील कर फोर्क की मदद से पूरी तरह से तोड़ लें। अच्छी तरह से इसे मैश करें और फिर पूरी तरह से ठंडा होने दें।
-आलू जब ठंडा हो जाए तो इसमें कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा और बारीक कटी हरी मिर्च मिलाएं। अगर तीखा नहीं खाते हैं तो हरी मिर्च स्किप करें।
– अच्छी तरह से सभी चीजों को मिक्स करें और हरा धनिया भी मिला दें। अब आटे की तरह लगाने के बाद थोड़ा मिक्स लें और गोला बनाएं। इसे अच्छी तरह से गोल करें और फिर हथेली से चपटा कर दें। सभी टिक्कियों को इसी तरीके से तैयार करें।
-अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें। आप व्रत में जो भी तेल खाते हैं उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। तेल जब अच्छे से गरम हो जाए तो टिक्की को एक-एक करके सेक लें। दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें।
-टिक्की को एक प्लेट में रखें और उसके ऊपर दही, हरी चटनी, इमली की चटनी, अनार, चुकंदर और कुरकुरी मूंगफली डालें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.