सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए दादी-नानी के अनेकों नुस्खे हैं जिन्हें अपनाकर तुरंत आराम मिल जाता है। इन उपायों में से एक है बेसन वाला दूध। यहां सीखिए इसे कैसे बना सकते हैं।
बेसन वाला दूध बनाने की सामग्री
1 बड़ा चम्मच घी
2 बड़े चम्मच बेसन
हल्दी पाउडर
काली मिर्च पाउडर
इलायची पाउडर
सूखे अदरक का पाउडर
केसर के धागे
7 से 10 बादाम
बेसन वाला दूध कैसे बनाएं
1) बेसन वाला दूध बनाने के लिए सबसे पहले एक मोटे तले वाली कढ़ाई में घी गर्म करें।
2) घी में बेसन डालें और बिल्कुल लो आंच पर इसे अच्छी तरह से भून लें। बेसन को तब तक भूनना है जब तक की इसका रंग बदल ना जाए।
3) फिर बेसन को चलाते हुए इसमें दूध मिलाएं। इसे लगातार चलाते रहें ताकी गुठले ना पड़ें।
4) अब इसमें हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, इलायची पाउडर डालें,सौंठ पाउडर और केसर डालें। अच्छी तरह से मिक्स करें।
5) इसमें कुछ बारीक कटे बादाम भी डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
6) दूध में मिठास के लिए सबसे लास्ट में गुड़ पाउडर डालें। अच्छी तरह से उबालें और फिर पिएं।
टिप
- ध्यान रखें कि बेसन वाले दूध को बनाने के लिए बेसन को तेज आंच पर ना भूनें। तेज आंच पर भूनने से ये जल जाता है और स्वाद खराब हो जाता है।
- दूध को गुनगुना गर्म कर लें।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.