बारिश के मौसम में उमस और नमी के कारण त्वचा चिपचिपी हो जाती है, जिससे स्किन डल दिखने लगती है। इस तरह की स्किन को ठीक करने के लिए घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल करें। इसे लगाते ही स्किन ब्राइट दिखने लगेगी।
स्किन ब्राइटनिंग फेस पैक बनाने की सामग्री
– एक बड़ा चम्मच चावल का आटा
– एक बड़ा चम्मच अलसी के बीज का पाउडर
– 1/4 छोटा चम्मच जंगली हल्दी पाउडर
– आधा छोटा चम्मच शहद
– 2 से 3 बड़े चम्मच कच्चा दूध
ऑयली स्किन के लिए दूध की जगह गुलाब जल का इस्तेमाल करें
स्किन ब्राइटनिंग फेस पैक कैसे बनाएं
– एक साफ कटोरा लें और उसमें चावल का आटा, अलसी के बीज का पाउडर और जंगली हल्दी डालें।
– अच्छी तरह मिलाएं ताकि कोई गांठ न रहे।
– अब इस पैक में शहद डालें और फिर से मिलाएं।
– अब धीरे-धीरे दूध या गुलाब जल डालकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं।
– पेस्ट की कंसिस्टेंसी मीडियम होनी चाहिए यानी न ज्यादा गाढ़ा और न ही ज्यादा पतला।
स्किन ब्राइटनिंग फेस पैक कैसे लगाएं
– सबसे पहले चेहरे और गर्दन को साफ कर लें।
– अब साफ चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
– इसे एक पतली परत की तरह समान रूप से फैलाएं।
– फिर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
– जब यह सूखने लगे, तो हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें।
– अब साफ पानी से धो लें और थपथपाकर सुखा लें
– फेस पैक से अच्छे रिजल्ट पाने के लिए इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।
कैसे फायदेमंद है ये स्किन ब्राइटनिंग फेस पैक
– चावल का आटा एक हल्के एक्सफोलिएटर के तौर पर काम करता है।
– अलसी स्किन को पोषण देती है और बनावट में सुधार करती है।
– जंगली हल्दी स्किन को चमकदार बनाने और पिगमेंटेशन कम करने में मदद करती है।
– शहद स्किन को हाइड्रेशन और सॉफ्टनेस में मदद करता है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.