बाजार में बिक रहे मसालों में भी खूब मिलावट हो रही है। लौंग, जीरा जैसे मसालों में कपड़ों वाली डाई और टैलकम पाउडर को मिलाया जा रहा है। कहीं आप भी मिलावटी लौंग-जीरा तो नहीं खा रहे हैं? चलिए इन्हें पहचानने के तरीके बताते हैं।
लौंग में क्या थी मिलावट
कैसे करें मिलावटी की पहचान
हैदराबाद पुलिस ने लौंग की जांच करने का एक आसान तरीका बताया है। आपको 1 गिलास पानी लेना है और उसमें लौंग को डाल देना है। 5 मिनट रुककर देखें, अगर लौंग से रंग छूट रहा है या पानी का कलर बदलकर भूरा-काला हो गया है, तो वह नकली है या रंगी हुई है। असली लौंग कभी भी पानी में रंग नहीं छोड़ेगी।
तेल से भी कर सकते हैं टेस्ट
असली लौंग को छूने पर थोड़ा सा तेल हाथ में महसूस होता है या फिर उसे गर्म करने पर हल्की चिकनाई आ जाएगी। लौंग को तवे पर गर्म करें और उसकी चिकनाई चेक करें, अगर चिकनाई नहीं निकल रही है तो लौंग नकली या फिर पाउडर कोटिंग वाली हो सकती है।
जीरा में भी हो रही मिलावट
जीरा ऐसा मसाला है, जिससे दाल में तड़का भी लगता है और सब्जी में भी डालते हैं। कई लोग जीरा पानी भी पीते हैं लेकिन इसमें भी मिलावट पाई गई है। जीरा में लकड़ी का बुरादा, चारकोल धूल, और खतरनाक सिंथेटिक डाई को मिलाया जा रहा है। नकली-असली जीरा पहचानने के लिए भी आप एक तरीका अपना सकते हैं।
- वॉटर टेस्ट से चेक
जीरा को 1 गिलास पानी में डाल दीजिए और 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। जीरा नकली या मिलावटी हुआ, तो पानी का रंग काला, भूरा होने लगेगा। जीरा सही हुआ तो पानी का रंग नहीं बदलेगा और जीरा पानी में तैरता रहेगा।
नोट- ये जानकारी सामान्य जानकारियों पर आधारित है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थ केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानदारों या विक्रेताओं से ही खरीदें। यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट का संदेह हो, तो इसकी सूचना तुरंत डायल 100 या एच-फास्ट (H-FAST) हेल्पलाइन 8712661212 पर दें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.