घर में रखी चीजें स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। रक्षाबंधन आने वाला है और ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन साफ दिखे तो घर पर मौजूद चीजों से 3 स्टेप में फेशियल करना शुरू करें।
पहला स्टेप
इस स्टेप में स्किन को साफ और एक्सफोलिएट करना है। इसके लिए आपको फिटकरी के छोटे से टुकड़े और गुलाब जल की जरूरत होगी। इसे अपनाने के लिए फिटकरी को गुलाब जल में डुबोएं और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। अच्छी तरह से सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए स्क्रब करें और फिर चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
दूसरा स्टेप
इस स्टेप में चेहरे की अच्छी तरह से मसाज करनी है ताकी स्किन को अच्छे से पोषण मिल सके। इस स्टेप में आपको चाहिए 1 चम्मच ग्लिसरीन, 1 विटामिन ई कैप्सूल और नींबू के रस की कुछ बूंदें। इसके लिए सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और फिर चेहरे पर इसे लगाएं। अब 3 से 4 मिनट तक मसाज करें और चेहरे पर ही लगा रहने दें। अगर स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो ही ग्लिसरीन लगाएं वरना स्किप करें।
तीसरा स्टेप
तीसरे स्टेप में चेहरे को मॉइस्चराइज करना है। इस स्टेप को सही तरह से फॉलो करने पर स्किन को अच्छा ग्लो मिलेगा। इसके लिए एक चम्मच चंदन पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर चेहरे को धो लें। फिर1 विटामिन ई कैप्सूल और एक चम्मच एलोवेरा जेल को अच्छी तरह से मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। तुरंत ग्लो, मॉइस्चराइजेशन और पोषण पाने के लिए इस फेशियल स्टेप को अपनाएं।
इस फेशियल से होने वाले फायदे
- जवां, टाइट और ग्लोइंग स्किन
- झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करता है
- बेदाग और साफ रंगत
- तुरंत मॉइस्चराइजेशन और पोषण
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.