118.12 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO
निवेशकों ने इस IPO में भारी दिलचस्पी दिखाई। NSE के आंकड़ों के अनुसार, कुल 6,32,05,127 शेयरों के मुकाबले 7,46,59,52,130 शेयरों के लिए बोलियां लगीं, जिसके चलते यह IPO 118.12 गुना सब्सक्राइब हुआ।
कैटेगरी वाइज सब्सक्रिप्शन डिटेल्स
QIB (संस्थागत निवेशक): 221.43 गुना
NII (गैर-संस्थागत निवेशक): 176.42 गुना
रिटेल निवेशक: 38.50 गुना
IPO के बारे में खास बातें
कुल साइज: ₹700 करोड़ का IPO था।
ताजा इश्यू : ₹500 करोड़ के नए शेयर जारी किए गए।
ऑफर फॉर सेल (OFS): ₹200 करोड़ के शेयर बेचे गए।
पैसे का उपयोग: कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल अपना कर्ज चुकाने, नई मशीनरी और उपकरण खरीदने, मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के सिविल वर्क और आंतरिक विकास के लिए करेगी। बाकी पैसा सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों पर खर्च होगा।
क्या करती है कंपनी?
ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज एक इंटीग्रेटेड EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) कंपनी है। यह कंडक्टर, इलेक्ट्रिकल वायर, पावर केबल और बिजली ट्रांसमिशन व वितरण उद्योग के लिए विशेष उत्पाद बनाती है।
IPO अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
NSE पर चेक ऐसे करें
1. NSE की आधिकारिक IPO बिड वेरिफिकेशन वेबसाइट – https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids पर जाएं।
2. ‘Equity & SME IPO bid details’ विकल्प चुनें।
3. ‘Select Symbol’ ड्रॉपडाउन में से ‘LUMINO’ सेलेक्ट करें।
4. अपना PAN नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें।
5. ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें और अपना स्टेटस देखें।
BSE पर कैसे चेक करें स्टेटस
1. BSE की ऐप्लिकेशन स्टेटस चेक करने वाली लिंक – https://bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
2. ‘Issue Type’ में ‘Equity’ सेलेक्ट करें।
3. ‘Issue Name’ की लिस्ट से ‘Lumino Industries Ltd’ चुनें।
4. अपना PAN नंबर या IPO एप्लीकेशन नंबर डालें।
5. ‘Search’ बटन दबाएं और अपना अलॉटमेंट देखें।
Bigshare Services (रजिस्ट्रार) पर ऐसे चेक करें
1. Bigshare Services की IPO Allotment पेज – www.bigshareonline.com/ipo_Allotment.html पर जाएं।
2. दिए गए तीन सर्वर विकल्पों में से कोई एक चुनें।
3. IPO नामों की सूची में से ‘Lumino Industries Limited’ पर क्लिक करें।
4. अपनी डिटेल्स में से कोई एक डालें – PAN, एप्लीकेशन नंबर, या बेनिफिशियरी ID।
5. दिख रहा ‘captcha’ कोड भरें।
6. ‘Search’ बटन पर क्लिक करें और अपना अलॉटमेंट स्टेटस देखें।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.