क्या आप भी अपने लिए कोई VIP मोबाइल नंबर लेना चाहते हैं या फिर किसी लकी नंबर को अपना मोबाइल नंबर बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो Jio और Vodafone Idea आपको अपनी पसंद का नंबर लेने में मदद करेगा। इसके लिए आपको 50 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है। आपको टेलीकॉम कंपनी का स्टोर इसके लिए विजिट नहीं करना होगा। आप घर बैठे अपना पसंदीदा VIP नंबर ले सकते हैं।
Jio के VIP नंबर
अगर आप जियो कंपनी का VIP मोबाइल नंबर लेना चाहते हैं तो आपको अपने स्मार्टफोन में My Jio ऐप इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद आपको जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद VIP नंबर घर पर डिलीवर हो जाएगा।
- My Jio ऐप इंस्टॉल करने के बाद आपको नीचे दिए गए Quick Links पर टैप करना होगा।
- इसके बाद दिए गए Matching Number वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- फिर आप अपने पसंदीदा नंबर की तलाश कर सकते हैं।
- यहां आपको ऐसे नंबर्स की लिस्ट मिल जाएगा, जिनमें से VIP नंबर का आप चुनाव कर सकते हैं।
- अगर आपको पसंद का नंबर नहीं मिल रहा तो Looking for VIP Number? वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- नंबर बुक करने के बाद जियो के रिप्रजेंटेटिव आपको पसंदीदा नंबर घर पर डिलीवर कर देगा।
Vi के VIP नंबर
अगर आपको वोडाफोन-आडिया का VIP नंबर लेना है तो फोन में MyVi ऐप इंस्टॉल करना होगा।
- ऐप इंस्टॉल होने के बाद VIP Number वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर बॉक्स में वो नंबर दर्ज करें जो आप चाहते हैं।
- अगर नंबर उपलब्ध होगा तो आपको Free और Premium VIP का ऑप्शन मिलेगा और इसकी लिस्ट सामने आ जाएगी।
- अपनी पसंदीदा नंबर को चुनकर आप उसे सेलेक्ट करें।
- अपना पिनकोड नंबर दर्ज करें को डिलीवरी अड्रेस दर्ज कर दें।
- कुछ देर बाद कंपनी के रिप्रजेंटेटिव आपके घर पर आपका बुक किया नंबर डिलीवर कर देंगे।
कितना आएगा खर्च?
अगर, आपका पसंदीदा VIP नंबर प्रीमियम नहीं हुआ तो आपको नॉमिनल चार्ज देना होगा, जिसके लिए 50 रुपये सिम कार्ड का लगता है। अगर, वहीं प्रीमियम नंबर हुआ तो आपको इसके लिए 12,000 रुपये तक का खर्च आ सकता है। इसके बाद आपको नंबर एक्टिव करने के लिए FRC यानी फर्स्ट रिचार्ज प्लान का चुनाव करना होगा।
यह भी पढ़ें – IRCTC की नई बीटा वेबसाइट से फटाफट होगी तत्काल टिकट बुक, कर लें ये दो काम
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.