Ayushman Card योजना भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को महंगे इलाज के बोझ से बचाना है। यहां हम आपको इसमें नए मेंबर का नाम जोड़ने का सबसे सिंपल तरीका बता रहे हैं। देखें स्टेप्स
ऑनलाइन तरीका
अच्छी बात यह है कि आप खुद ही अपने फोन या लैपटॉप से घर बैठे यह काम कर सकते हैं। यहां हम आपको इसका सबसे सिंपल तरीका बता रहे हैं…
यह डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें
आयुष्मान कार्ड में किसी सदस्या का नाम जोड़ने जा रहे हैं, तो काम शुरू करने से पहले कुछ जरूरी डॉक्टूमेंट्स तैयार रखें क्योंकि इन्हें पोर्टल में अपलोड करना होगा। नीचे देखें लिस्ट…
– नए सदस्य का आधार कार्ड (मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी)।
– रिश्ते का प्रमाण ( जैसे राशन कार्ड / फैमिली आईडी, जन्म प्रमाण पत्र (बच्चे के लिए), विवाह प्रमाण पत्र (नई बहू के लिए), या अन्य सरकारी दस्तावेज)
– मौजूदा आयुष्मान कार्ड (अगर उपलब्ध हो)।
– लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो।
– ओटीपी रिसीव करने के लिए फोन नंबर भी एक्टिव होना चाहिए।
यहां देखें नाम जोड़ने का स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस:
– आयुष्मान कार्ड में नाम जोड़ने के लिए पोर्टल (https://beneficiary.nha.gov.in/) पर जाएं और Beneficiary ऑप्शन चुनें।
– अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए लॉगिन करें।
– अब राज्य, योजना (PM-JAY) और जिला चुनें।
– इसके बाद, राशन कार्ड नंबर (Family ID) या किसी मौजूदा सदस्य का आधार नंबर डालकर परिवार की डिटेल्स सर्च करें।
– परिवार की लिस्ट आने पर Add Member पर क्लिक करें।
– नए सदस्य का आधार नंबर डालें और आधार OTP / फिंगरप्रिंट / अन्य तरीके से वेरिफिकेशन करें।
– जरूरी डिटेल्स भरें, रिश्ते का प्रमाण और दस्तावेज अपलोड करें।
– फॉर्म सबमिट करें और रेफरेंस ID संभाव कर रखें ताकि स्टेटस ट्रैक किया जा सके।
ऑफलाइन तरीका
इसके लिए नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर/जन सेवा केंद्र) में जाएं। आप सूचीबद्ध सरकारी/प्राइवेट अस्पताल में आयुष्मान मित्र से भी संपर्क कर सकते हैं। ऊपर बताए दस्तावेज साथ लेकर जाएं। ऑपरेटर वेरिफिकेशन करके नाम जोड़ देगा।
मदद के लिए:
आयुष्मान भारत PM-JAY हेल्पलाइन 14555 (टोल-फ्री) पर कॉल करें। शिकायत के लिए cgrms.pmjay.gov.in भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेटेस्ट जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक पोर्टल beneficiary.nha.gov.in या pmjay.gov.in चेक करें, क्योंकि प्रक्रिया में छोटे बदलाव हो सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड के फायदे क्या-क्या हैं:
– मुख्य लाभप्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज (सेकेंडरी और टर्शियरी केयर हॉस्पिटलाइजेशन के लिए)।
– सरकारी और सूचीबद्ध (empanelled) प्राइवेट अस्पतालों में इलाज।
– प्री-एग्जिस्टिंग डिजीज (पहले से मौजूद बीमारी) पहले दिन से कवर।
– परिवार के आकार, उम्र या लिंग पर कोई पाबंदी नहीं।
– अस्पताल में भर्ती से 3 दिन पहले और 15 दिन बाद तक के खर्च (दवाइयाँ, टेस्ट आदि) भी शामिल।
– लगभग 1,900+ से ज्यादा मेडिकल प्रोसीजर/पैकेज कवर (हृदय रोग, कैंसर, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक आदि)।
– देशभर में पोर्टेबिलिटी — किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज संभव।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.