एक्सपर्ट की राय
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो भले ही यह देखने में नॉर्मल स्प्रिंग जैसी लगे, लेकिन यह सुजोक थेरेपी के सिद्धांतों पर काम करती हैं। ‘सु’ का अर्थ हाथ और ‘जोक’ का अर्थ पैर होता है। वहीं शरीर हाथों और पैरों में समाया हुआ है।
इसे भी पढ़ें: Health Alert: टॉयलेट हाइजीन में लापरवाही दे सकती है गंभीर Skin Infection, एक्सपर्ट्स से जानें बचाव
उंगलियों में ऐसे छोटे-छोटे प्रेशर पॉइंट्स होते हैं, जो सीधे दिल, लिवर, फेफड़े और नर्वस सिस्टम से जुड़े होते हैं। जब इस रिंग को उंगलियों में ऊपर-नीचे घुमाया जाता है, तो इन पॉइंट्स पर एक साथ काम करती है। इस रिंग से शरीर का नेचुरल हीलिंग प्रोसेस तुरंत एक्टिव होता है और यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है। यह नसों को एक्टिव करती है और शरीर में रुकी हुई प्राण ऊर्जा को मुक्त करती है।
अच्छी तरह होते हैं अंगों के कार्य
यह रिंग एक्यूप्रेशर पॉइंट्स को एक्टिव करती हैं। जिससे लिवर, किडनी और पेट जैसे अंगों की कार्यक्षमता में सुधार होता है।
ब्लड सर्कुलेशन
इस रिंग को पहनने से उंगलियों से लेकर पूरे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे चेहरे पर भी निखार आता है।
दूर होगा तनाव
इस रिंग को घुमाने से दिमाग में एंडोर्फिन नामक हैप्पी हार्मोंस रिलीज होते हैं। इससे आपको सुकून और मानसिक शांति मिलती है।
दर्द और अकड़न से राहत
अगर आप दिनभर लिखने या फिर टाइपिंग का काम करती हैं, तो यह हाथों और उंगलियों के दर्द को भी मिनटों में कम कर सकती है।
हीलिंग गुण
बता दें कि इसमें नेचुरल हीलिंग गुण पाया जाता है। यह शरीर के डिफेंस मैकेनिज्म को इतना मजबूत करती है कि शरीर खुद को ठीक करने लगता है।
सुस्ती और थकान दूर होगी
अक्सर दोपहर के समय सुस्ती आती है। इस दौरान 2 मिनट इस रिंग का इस्तेमाल करना चाहिए। यह शरीर में फौरन एनर्जी का फ्लो बढ़ा देती है।
झुनझुनी और सुन्नपन में आराम
यह रिंग उंगलियों की झुनझुनी और अकड़न दूर करने के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय है।
फोकस बढ़ता है
यह रिंग दिमाग को शांत करके फोकस बढ़ाती है। छात्रों और ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन स्ट्रेस बस्टर है।
नर्वस सिस्टम के लिए अच्छा
यह नसों के नेटवर्क को सही करने के साथ पैरालिसिस जैसी कंडीशन में भी मददगार हो सकती है।
सुरक्षा
यह पूरी तरह से आसान और नेचुरल तरीका है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है और हर उम्र का व्यक्ति इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन फिर भी इसके इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
रिंग इस्तेमाल करने का तरीका
इसको हर उंगली में एक-एक करके डालें और ऊपर से नीचे तक 2-3 मिनट तक रोल करें।
जब उंगली हल्की गर्म और लाल महसूस होने लगे, तो समझ लेना कि ब्लड सर्कुलेशन शुरू हो गया है।
इसका सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि आप इसको घर पर, सफर के दौरान, ऑफिस में काम करते हुए या टीवी देखते हुए कहीं भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.