Human Body Facts: हम रोज आईने में अपना चेहरा देखते हैं, वहीं एक इंसान रोज अपने हर एक अंग का उपयोग करके कोई न कोई काम करता है. लेकिन क्या कभी किसी ने गौर किया है कि हमारा शरीर अपने आप में किसी चमत्कार से कम नहीं है. जिस शरीर को हम नॉर्मल मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, उसके अंदर ऐसी अनगिनत प्रक्रियाएं चलती रहती है, जिन्हें समझना किसी अजूबे से कम नहीं है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं की खाल पर घास की तरह बाल और आंखों में कांच वाला हीरा इंसानी शरीर कैसे किसी चमत्कार से कम नहीं है.
एक कोशिका से बन जाता है पूरा इंसान
मानव शरीर लगभग 100 ट्रिलियन कोशिकाओं से मिलकर बना है, हैरानी की बात यह है कि इन सभी कोशिकाओं की शुरुआत केवल एक ही कोशिका से होती है. शरीर में हर मिनट करीब 300 करोड़ कोशिकाएं नष्ट होती है, लेकिन उसी के साथ नई कोशिकाओं का निर्माण भी लगातार जारी रहता है. वैज्ञानिकों के अनुसार शरीर रोजाना लगभग 300 अरब नई कोशिकाएं बनता है, जिससे शरीर खुद को लगातार मरम्मत और पुननिर्मित करता रहता है.
बिना बिजली के दिन रात धड़कता है दिल
इंसानी शरीर के चमत्कार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हमारा दिल बिना बिजली के भी दिनरात धड़कता रहता है. दिल को शरीर की सबसे मेहनती मशीन कहा जाता है. यह बिना रुके दिन-रात काम करता रहता है. एक नॉर्मल व्यक्ति का दिल दिन भर में करीब एक लाख बार धड़कता सकता है. वहीं शरीर का पूरा ब्लड बार-बार पूरे शरीर का चक्कर लगाता रहता है और यह प्रक्रिया बिना किसी बाहरी ऊर्जा सोर्स के चलती रहती है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है.
किडनी रोज करती है खून की सफाई
शरीर की किडनी भी किसी आधुनिक फिल्टर प्लांट से कम नहीं है. यह लगातार खून को साफ करने, शरीर के अंदर से गंदगी को अलग करने और शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने का काम करती है. जिस काम के लिए गंभीर बीमारियों में डायलिसिस की जरूरत पड़ती है, वहीं काम हेल्दी किडनी हर दिन लगातार करती रहती है.
आंखों के अंदर मौजूद है नेचुरल लेंस
मानव आंख में मौजूद प्राकृतिक लेंस को क्रिस्टलाइन का लेंस कहा जाता है. यह एक पारदर्शी और दोनों तरफ से उभरी हुई संरचना होती है, जो मुख्य रूप से पानी और प्रोटीन से बनी होती है. यही लेंस आंख में आने वाली रोशनी को मोड़कर रेटिना पर केंद्रित करता है, जिससे हमें साफ दिखाई देता है. एक नॉर्मल व्यक्ति की आंख का यह लेंस लगभग 10 मिलीमीटर चौड़ा होता है. वहीं एक व्यक्ति की आंखों से देखना भी इंसानी शरीर के किसी चमत्कार से कम नहीं है.
ये भी पढ़ें-Monsoon 2026: केरल से कश्मीर तक, देश के अलग अलग हिस्से में कब हिट करता है मानसून? जानें पूरा टाइमटेबल
खाल पर उगते हैं, हजारों बाल
हर व्यक्ति रोजाना औसत 60 से 100 बाल खो देता है. इसके बावजूद सिर पर मौजूद बालों की संख्या इतनी ज्यादा होती है कि नॉर्मल रूप से इसका असर दिखाई नहीं देता. बालों की संरचना भी बहुत मजबूत मानी जाती है और वह बहुत धीरे-धीरे नष्ट होते हैं.
दिमाग किसी कंप्यूटर से कम नहीं
इंसानी दिमाग को दुनिया का सबसे जटिल जैविक कंप्यूटर माना जाता है. यह लगभग 80 प्रतिशत पानी से बना होता है, लेकिन इसके बावजूद अरबों सूचनाओं को संसाधित करने की क्षमता रखता है. दिमाग में संदेश पहुंचाने वाले तांत्रिक संकेत सैकड़ों किलोमीटर प्रति घंटे की गति से यात्रा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-क्या RBI ने सच में बेच दिया अपना सोना, जानें इससे पहले कब-कब ऐसा कर चुका है भारत?
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.