Ujjain Travel Plan: सावन के दिनों में महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जाने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे दिल्ली से जाने पर कितना खर्चा आएगा। चलिए आपको पूरा ट्रैवल प्लान समझाते हैं।
दिल्ली से उज्जैन जाने के लिए ट्रेन की सुविधा
अगर आप उज्जैन जाने के लिए किफायती सुविधा खोज रहे हैं, तो दिल्ली से उज्जैन तक के लिए ट्रेन वाला ऑप्शन परफेक्ट रहेगा। ट्रेन से जाने में आपको 10 से 14 घंटे का समय लगेगा। इसका किराया 380 रुपये से शुरू होगा और कोच के हिसाब से कम या ज्यादा रहेगा। रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद आपको मंदिर तक के लिए कैब या फिर ऑटो मिल जाएंगे। आप इन ट्रेनों से जा सकते हैं-
-मालवा एक्सप्रेस (Malwa Express) (12920)
-नई दिल्ली- इंदौर एक्सप्रेस (NDLS- Indore Express) (12416)
-उज्जैनी एक्सप्रेस (Ujjaini Express) (14310)
बस से भी कर सकते हैं सफर
दिल्ली से उज्जैन जाने के लिए आप बस वाला साधन भी चुन सकते हैं। बस से भी आपको 13-14 घंटे जाने में लग जाएंगे और बस का किराया स्लीपर या एसी के हिसाब से रहेगा। बस का किराया 600 से शुरू होकर 2500 तक जा सकता है। दिल्ली के कश्मीरी गेट ISBT से आपको उज्जैन के लिए बस मिल जाएगी।
फ्लाइट से जाने पर कितना होगा खर्चा
अगर आप दिल्ली से उज्जैन जाने के लिए फ्लाइट का ऑप्शन चुनेंगे तो दिल्ली एयरपोर्ट से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट तक फ्लाइट लेनी पड़ेगी। इंदौर से फिर आपको उज्जैन जाने के लिए साधन लेना पड़ेगा और फिर वहां से मंदिर तक पहुंचना होगा। फ्लाइट के जरिए दिल्ली से इंदौर जाने में डेढ़ घंटा लगेगा और फिर वहां से 1 घंटा उज्जैन जाने में लगेगा।
रहने और खाने का बजट प्लान
उज्जैन में महाकाल के दर्शन के दौरान आप किसी होटल में कमरा लेकर रुक सकते हैं। वहां पर 600 से 1000 रुपये तक में अच्छे कमरे मिल जाएंगे। खाने की बात करें तो एक दिन के खाने का खर्चा 500 से 1000 रुपये के बीच होगा और ये आपकी फूड च्वाइस और रेस्टोरेंट पर निर्भर करेगा।
पूरा बजट प्लान क्या होगा?
दिल्ली से उज्जैन जाने के लिए आपको लगभग 5000 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। ये बजट ऊपर या नीचे हो सकता है, यह आपके रूट, यात्रा के माध्यम और सुविधा के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है।
ट्रैवल टिप्स करें फॉलो
- अगर ट्रेन से सफर करने का प्लान है, तो पहले से टिकट बुक कर लें। तत्काल बुकिंग में पैसे ज्यादा लगेंगे और सीट भी सही से नहीं मिल पाती।
- बारिश का मौसम है, तो आप साथ में छाता, रेनकोट और जरूरी चीजों को पन्नी में रखें। मोबाइल या जरूरी डॉक्यूमेंट्स को किसी वॉटरप्रूफ पैकेट में रखें।
- सफर के लिए हल्का-फुल्का स्नैक्स, पानी की बोतल, खाने का आइटम, दवाइयां और बच्चों के लिए जरूरी चीजें साथ में रखें।
- मंदिर में भीड़ बहुत होती है, ऐसे में बच्चों का खास ख्याल रखें। बिछड़ जाने पर किसी एक प्वॉइंट पर मिलने के लिए उन्हें पहले से समझा दें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.