Green SM कैब सेवा ओला-उबर और रैपिडो से बिल्कुल अलग है। ये तीनों कंपनियां जहां अपनी कैब सीएनजी पर चलाती है तो वहीं Green SM अपनी कैब सेवा में सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही रखेगा। इसके साथ ही एक बड़ा फर्क यह है कि Green SM कैब सेवा में गाड़ी ड्राइवर की ना होकर कंपनी की ही रहेगी।
बता दें कि Green SM, Vingroup की ही सहयोगी कंपनी है जिसमें सभी गाड़ियां ग्रुप की कार कंपनी Vinfast की होगी। ओला-उबर और रैपिडो में जहां हैचबैक, सेडान और एसयूवी तीनों प्रकार की गाड़ियां मिलती है लेकिन इसमें Vinfast की Green Limo SUV की राइड के सड़कों पर उतारी गई है जो कि एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक गाड़ी है।
BluSmart Cab के फॉर्मेट जैसी है ये सेवा
Green SM कैब सेवा से पहले भारत में BluSmart Cabs सेवा भी शुरू हुई थी जो कुछ समय पहले भारी घाटे के चलते बंद कर दी गई थी। BluSmart भी अपने ड्राइवर को वेतन देकर सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियों के जरिए ही टैक्सी सेवा प्रदान करती थी। बस दोनों में इतना ही फर्क है कि Green SM के पास अपनी पेरेंट कंपनी Vinfast के जरिए गाड़ियां है जबकि ब्लूस्मार्ट टाटा, MG आदि की EV कार सड़क पर उतारती थी।
ओला-उबर और रैपिडो में एसयूवी बुक करने पर Maruti Suzuki Ertiga मिलती है। लेकिन Ertiga के मुकाबले Green SM Limo बहुत बेहतर है। इसमें बहुत बड़ा केबिन स्पेस मिलता है। गाड़ी की सीट भी बेहद आरामदायक है। गाड़ी की फ्रंट, मिड और बैक तीनों रो में अलग-अलग एसी विंडो दी गई है जिससे यात्रियों को सभी सीट पर अच्छी और तेज हवा मिल सकें।
सुरक्षा के साथ सुविधाएँ भी मिलेगी
Green SM के अनुसार उनकी हर गाड़ी में ग्राहकों के लिए पानी की बोतल, टिश्यू जैसी कुछ जरूरी सुविधाएँ उपलब्ध रहेगी। Green SM Limo गाड़ी में ‘सिक्योर-टू-सेफ’ (Secure-to-Safe) सेफ्टी सिस्टम भी लगा है, जिसमें अंदर और बाहर के कैमरे, AI-पावर्ड टेक्नोलॉजी और ड्राइवर व यात्रियों, दोनों के लिए इमरजेंसी सपोर्ट बटन भी लगाया गया है।
कंपनी के अनुसार Green SM का मकसद ग्राहकों को हाई-क्वालिटी वाली 5 स्टार इलेक्ट्रिक राइड्स प्रदान करना है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.