भारतीय क्रिकेट टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर है. बचे हुए मैचों के आधार पर अटकलें शुरू हो गई हैं कि टीम इंडिया वाले ग्रुप से वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका अंतिम-4 में जगह बनाएंगी. पॉइंट्स टेबल की बात करें तो भारत के मुकाबले वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए बहुत बेहतर स्थिति में दिखाई पड़ रही हैं. मगर टीम इंडिया को इस हाल में पहुंचाया किसने, इनमें से एक नाम बल्लेबाज तिलक वर्मा का भी है.
अभिषेक शर्मा
टीम इंडिया को इस हाल में पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका अभिषेक शर्मा ही रही है. जब टीम को अच्छी शुरुआत ही नहीं मिलेगी तो बाकी बल्लेबाजों में बड़ा स्कोर बनाने का विश्वास कहां से आएगा. टी20 वर्ल्ड कप की 4 पारियों में केवल 15 रन, जिनमें ‘जीरो’ पर आउट होने की हैट्रिक भी शामिल है. अभिषेक का अच्छी शुरुआत ना दिलाना भी टीम इंडिया के इस स्थिति में आने का एक बड़ा कारण साबित हुआ है.
तिलक वर्मा
ये वही तिलक वर्मा हैं, जिन्होंने एशिया कप 2025 के फाइनल में में 69 रनों की जुझारू पारी खेल भारत को जीत दिलाई थी. अब 2026 टी20 वर्ल्ड कप में उनका स्ट्राइक रेट करीब 119 का है, पांच पारियों में सिर्फ 107 रन बनाए हैं, जिनमें एक भी अर्धशतक या शतक नहीं आया है. अभिषेक नहीं चल पा रहे थे तो तिलक को जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी, वो इस भूमिका में भी असफल साबित हुए हैं. इस वर्ल्ड कप में तिलक का औसत सिर्फ 21.40 का रहा है.
वाशिंगटन सुंदर
वाशिंगटन सुंदर को चोट से वापस आने के बाद सुपर-8 का पहला मैच खेलने का अवसर मिला. टीम इंडिया मैनेजमेंट ने उन्हें विश्वास के साथ सुपर-8 जैसे बड़े मैच में मौका दिया होगा, जिसे वो बिल्कुल नहीं भुना पाए. उपकप्तान अक्षर पटेल बाहर बैठे थे, ऐसे में सुंदर नंबर-5 पर बैटिंग करने आए और सिर्फ 11 रन बना सके, वहीं गेंदबाजी में एक भी विकेट नहीं ले पाए.
यह भी पढ़ें:
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.