50 की उम्र के बाद वॉक करना ही बहुत मुश्किल हो जाता है, ऐसे में लोग दौड़ लगाने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। लेकिन एक कपल ने ऐसा कर दिखाया है और आज वह 20 किलोमीटर भी आसानी से दौड़ लेते हैं। जानिए उन्होंने कैसे शुरुआत की।
कपल ने बताया कैसे की शुरुआत
कपल ने वीडियो में बताया की आज वह 20 किलोमीटर दौड़ लगाते हैं लेकिन शुरू में वह एक किलोमीटर भी नहीं दौड़ पाते थे। उन्होंने शेयर किया की पहले दिन उन्होंने सिर्फ 200 मीटर की दौड़ की थी और इसी में उनकी सांस फूलने लगी थी। इस दौड़ से रुककर वह हांफने लगे और उन्हें शर्म आने लगी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। कपल ने बताया जब आसापास में लोग दौड़ लगा रहे थे तब वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। लेकिन उन्होंने एक बाक एक्सेप्ट की कि उन्हें किसी और के साथ रेस नहीं लगानी बल्कि खुद को बेहतर बनाना है। जिसके लिए उन्होंने कुछ टिप्स अपनाई।
कैसे की शुरुआत
-उन्होंने पहले हफ्ते सिर्फ वॉक की।
-दूसरे हफ्ते से वह एक मिनट के लिए जॉगिंग करते और तीन मिनट के लिए वॉक करते।
-उन्होंने धीरे-धीरे शुरुआत की और पहले आधा किलोमीटर वॉक की फिर एक किलोमीटर और ऐसे ही किलोमीटर बढ़ते रहे।
आप कैसे कर सकते हैं रनिंग शुरुआत
पहली बार वॉक पर जाने मात्र से ही आपके घुटने दर्द करना शुरु हो सकते हैं। लेकिन आपको हार नहीं माननी है। रनिंग की शुरुआत के लिए कपल का 4 हफ्ते का प्लान काम आ सकता है। इसके लिए पहले हफ्ते सिर्फ वॉक करें। शुरुआत में सिर्फ 30 मिनट की वॉक काफी है। इस हफ्ते में दौड़ बिल्कुल भी दौड़ नहीं लगानी है। बस शरीर को सड़क की आदत दिलानी है।
दूसरे हफ्ते से आपको एक मिनट की स्लो जॉगिंग करनी और तीन मिनट की वॉक करनी है। इसे 20 मिनट के लिए रिपीट करना है।
तीसरे हफ्ते में बैसेंस बनाना शुरू करेंगे। इसके लिए दो मिनट की जॉगिंग और दो मिनट की वॉक करनी है। अगर सांस फूलती है तो आप वॉक का टाइम बढ़ा सकते हैं। ध्यान रहे कि आपको अपने शरीर की सुननी है।
चौधे हफ्ते में 50-50 रूल को अपनाएं। इसके लिए 50 कदम की जॉगिंग करें और 50 कदम वॉक करें। इससे धीरे-धीरे स्टेमिना बढ़ेगा।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। ये किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.