बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए WTC पॉइंट्स टेबल में 12 महत्वपूर्ण अंक कमाए हैं। उनकी इस जीत से भारत की फाइनल की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। भारत फिलहाल 5वें पायदान पर है।
बांग्लादेश की जीत से भारत को कैसे हुआ नुकसान
मौजूदा WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया (77.77%) पहले, डिफेंडिंग चैंपियन साउथ अफ्रीका (75) दूसरे, न्यूजीलैंड (72.22) तीसरे, बांग्लादेश (66.67) चौथे और भारत (48.15) पांचवें पायदान पर है। भारत और बांग्लादेश के बीच लगभग 18 प्रतिशत पॉइंट्स का अंतर है, जो दिखाता है कि टीम इंडिया के फाइनल की उम्मीदें कितनी कम रह गई है।
अगर बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया से पहला टेस्ट हार जाता तो उनका WTC पॉइंट्स टेबल में जीत का प्रतिशत घटकर 46.67 रह जाता। ऐसे में टीम इंडिया चौथे पायदान पर पहुंच जाती और उनके कॉन्फिडेंस को बूस्ट मिलता। अब बांग्लादेश जीत गया है तो भारतीय टीम पांचवें पायदान पर ही अटकी हुई है।
टीम इंडिया को अगर फाइनल खेलना है तो टॉप-2 में जगह बनानी होगी। इसके लिए भारत को बचे 9 में से 8 मैच जीतने होंगे।
फिलहाल टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर है, जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है।
गॉल में जारी पहले टेस्ट के दो दिन बारिश ने खूब परेशान किया। अभी तक भारत की पहली पारी भी समाप्त नहीं हुई है। टीम इंडिया ने 2 दिन में 116 ओवर खेलकर 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बोर्ड पर लगाए हैं।
शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस मैच के रिजल्ट को निकालने की पूरी कोशिश करेगी, मगर खराब मौसम विलन बन सकता है।
अगर IND vs SL टेस्ट ड्रॉ रहता है तो भारत को WTC प्रतिशत पॉइंट्स में घाटा होगा।
बांग्लादेश की जीत ने तो वैसे ही भारत की फाइनल की उम्मीदों को कम कर दिया है, ऐसे में यह टेस्ट ड्रॉ रहने से भारत लगभग-लगभग रेस से बाहर हो जाएगा।
WTC में भारत का शेड्यूल
श्रीलंका दौरे के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हीं के घर पर दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। कीवी टीम WTC पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। इसके बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया की 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज के लिए मेजबानी करेगी। कंगारू टीम पहले पायदान पर है।
भारत को अगले 7 मैच ऐसी टीम के खिलाफ खेलने है जो पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 में हैं। ऐसे में उनके लिए फाइनल का रास्ता काफी कठिन दिखाई दे रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.