अमेरिकी विदेश विभाग के कांसुलर अफेयर्स ब्यूरो ने मिडिल ईस्ट के लिए एक व्यापक सुरक्षा चेतावनी जारी की है। विभाग ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से अधिक सतर्कता बरतने को कहा गया है। अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है कि वे सुरक्षा की जटिल स्थितियों और अचानक तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए ज्यादा सतर्क रहें।
सोशल मीडिया हैंडल पर अमेरिकी विदेश विभाग के कांसुलर मामलों के ब्यूरो ने लिखा, “मिडिल ईस्ट में वर्तमान में मौजूद अमेरिकियों को अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए और संभावित उड़ान रद्द होने, हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रा में व्यवधान के प्रति सचेत रहना चाहिए। ईरान समर्थित हूती समूह सऊदी अरब के खिलाफ, जिसमें नागरिक हवाई अड्डों को भी निशाना बनाना शामिल है, शत्रुतापूर्ण गतिविधियों में शामिल रहा है। इस सैन्य संघर्ष के तेजी से बढ़ने की संभावना है।”
पोस्ट में आगे कहा गया है, “मिडिल ईस्ट के बाहर मौजूद अमेरिकियों को इस क्षेत्र से होकर या इस क्षेत्र की यात्रा करने पर गंभीरता से पुनर्विचार करना चाहिए। जो लोग क्षेत्र से आने-जाने की यात्रा करते हैं, उन्हें हवाई अड्डों और एयरलाइनों के संचालन से संबंधित जानकारी पर लगातार नजर रखनी चाहिए। मिडिल ईस्ट के बाहर स्थित अमेरिकी राजनयिक प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया है। ईरान और ईरान समर्थक समूह विदेशों में अन्य अमेरिकी हितों या अमेरिका और अमेरिकियों से जुड़े स्थानों को निशाना बना सकते हैं। इनमें अमेरिकी व्यवसाय और अन्य संस्थान भी शामिल हैं।”
खबर अपडेट हो रही है…
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.