जियो हॉटस्टार पर पिछले कुछ दिनों से एक तमिल सीरीज टॉप 10 में कब्जा जमाए हुए है। इस सीरीज का नाम रिजॉर्ट है। आइए जानते हैं कैसी है ये सीरीज और कितनी है सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग।
हर शुक्रवार रिलीज होते हैं रिजॉर्ट के नए एपिसोड्स
रिजॉर्ट एक सिटकॉम इमोशनल सीरीज है। इस सीरीज के अबतक 84 एपिसोड्स आ चुके हैं। रिजॉर्ट को प्रवीण बेनेट ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में विजय कुमार राजेंद्रन लीड रोल में नजर आए हैं। इसके अलावा सीरीज में अबेनेया नेथ्रुन, थलाइवासल विजय, अमर कीर्ति और एलंगो कुमारन जैसे कलाकार नजर आए हैं।
क्या है रिजॉर्ट का प्लॉट?
इस सीरीज के प्लॉट की बात करें तो सीरीज में वेत्री (विजय कुमार राजेंद्रन) के परिवार पर कर्ज है। इसके लिए वो हाउस हेल्प के तौर पर एक रिजॉर्ट में नौकरी करने लगता है, लेकिन वेत्री का मन उस रिजॉर्ट के किचन में काम करने का है क्योंकि वेत्री अच्छा खाना भी बना लेता है।
क्या अपनी काबीलियत साबित कर पाएगा वेत्री?
रिजॉर्ट के किचन में शेफ बनने का सपना वेत्री के लिए आसान नहीं होता है क्योंकि उस रिजॉर्ट के हेड शेफ बहुत ही ज्यादा स्ट्रिक्ट हैं। वो वेत्री को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।किचन टीम भी वेत्री को परेशान करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है। वेत्री को एक दिन के लिए किचन संभालने का मौका मिलता है। क्या वेत्री उस एक दिन में अपनी काबीलियत साबिक कर पाएगा?
हंसाने के साथ-साथ इमोशनल भी करेगी ये सीरीज
ये सीरीज आपको हंसाएगी, इमोशनल करेगी और सोचने पर भी मजबूर करेगी। सीरीज में एक बाप-बेटी वाला एंगल भी है। बेटी का सपना गाना गाने का है, लेकिन उसके पिता चाहते हैं कि वो एक अच्छी शेफ बने। शेफ बनने का प्रेशर बेटी को परेशान कर रहा है, लेकिन वो अपने पिता के सामने कुछ भी नहीं बोल सकती है। ये सीरीज एक टीवी शो सीरीज जैसी ही है।
इस सीरीज की क्या है कमी?
ये सीरीज आपको पसंद आएगी, लेकिन इस सीरीज में एक चीज जो आपको परेशान कर सकती है, वो है कि ये सीरीज काफी स्लो है। बीच-बीच में ये सीरीज काफी खींची हुई लगती है। अगर ये सीरीज लिमिटेड एपिसोड्स के साथ बनाई जाती, तो काफी शानदार होती। हालांकि, अगर आपको लंबी सीरीज देखने का शौक है तो आपको ये सीरीज पसंद आएगी।
कितनी है रिजॉर्ट की आईएमडीबी रेटिंग?
इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है। इस सीरीज का पहला एपिसोड 13 मार्च, 2026 को रिलीज हुआ था। ये सीरीज हॉटस्टार ओरिजनल सीरीज है। इस सीरीज को आप हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.