ऑनर ने अपने नए फोन के तौर पर Honor Turbo 5G को लॉन्च कर दिया है। यह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 8560mAh की जबर्दस्त बैटरी, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
बड़ी बैटरी, हैवी रैम और मजबूत बॉडी
यह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 8560mAh की जबर्दस्त बैटरी, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद, इसका वजन 196 ग्राम है, जो 5000mAh बैटरी के साथ आने वाले ज्यादाकर फोन से भी कम है। फोन मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है और इसे धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP69 रेटिंग भी दी गई है, इसलिए यह इस प्राइस रेंज के ज्यादातर फोन के मुकाबले रोजाना के रफ-एंड-टफ यूज को अच्छी तरह से झेल सकता है। सॉफ्टवेयर के मामले में, यह Android 16 पर बेस्ड मैजिकओएस 10 के साथ आता है।
कीमत और कलर ऑप्शन्स
यूरेशिया मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत 33,990 रूबल (मौजूदा रेट के हिसाब से लगभग 2,716 युआन या $411 या लगभग 39,000 रुपये) है। कंपनी ने इस तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ग्रीन और ऑरेंज में लॉन्च किया है।
बड़ी बैटरी, अच्छी चार्जिंग स्पीड और मजबूत IP69 प्रोटेक्शन साफ तौर पर इस रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन बनाते हैं। स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 रोजमर्रा के कामों को आसानी से संभाल लेगा, लेकिन ऑनर का मेन फोकस इसकी मजबूती और टिकाऊपन पर है। ऑनर ने अभी तक इसे बड़े पैमाने पर ग्लोबल मार्केट में लाने या कितने सालों तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे, इस बारे में कुछ नहीं कहा है। फिलहाल, Turbo 5G यूरेशिया क्षेत्र के लोगों को एक और विकल्प देता है, अगर वे बड़ी बैटरी और बेहतर वॉटर रेजिस्टेंस चाहते हैं। जैसे-जैसे इसे और जगहों पर लॉन्च किया जाएगा, इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में और जानकारी सामने आएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.