Honor Play 11 Pro को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने चीन में इसे अपने ऑनलाइन स्टोर पर चुपचाप लिस्ट कर दिया है। फोन की कीमत एकमात्र वेरिएंट के लिए 29,500 रुपये के करीब है। चलिए डिटेल में बताते हैं फोन में क्या-क्या खास मिलता है
Honor Play 11 Pro की खासियत
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। इसमें 45W वायर्ड चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी है। फोन स्लिम और लाइटवेट भी है। लगभग 185 ग्राम वजनी इस फोन की बॉडी केवल 7.34 मिमी पतली है। ऑनर का कहना है कि बैटरी को 1,000 चार्जिंग साइकिल के बाद अपनी ओरिजनल कैपेसिटी का कम से कम 80 प्रतिशत तक बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है, जो लगभग छह साल तक चलेगी। यह फोन मैजिकओएस 10 पर बेस्ड एंड्रॉयड 16 के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए, फोन में 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। इसके रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सेल कैमरा दिया गया है। फोन मेटल फ्रेम के साथ आता है और इसे धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP66 रेटिंग दी गई है। फोन गिरने पर आसानी से नहीं टूटेगा, क्योंकि यह एसजीएस पांच-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है।
ऑनर प्ले 11 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच 1.5K OLED फ्लैट डिस्प्ले, 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 95 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और आंखों के कंफर्ट के लिए 3840Hz PWM डिमिंग की सुविधा है। फोन डाइमेंसिटी 6500 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है, हालांकि इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट नहीं मिलता है, यानी इसेक स्टोरेज को बढ़ाया नहीं जा सकेगा।
इतनी है कीमत
ऑनर प्ले 11 प्रो की कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 2,099 युआन (~$310, करीब 29,500 रुपये) है। यह चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इसे मून सिल्वर, सनराइज गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक में पेश किया गया है। फिलहाल, यह जानकारी सामने नहीं आई है कि इसे चीन के बाहर भारत समेत अन्य बाजारों में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.