होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कुछ दिन पहले इसके टेस्ट म्यूल्स को भारत में देखा गया है और अब इसकी टेस्टिंग जापान में भी शुरू हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह एसयूवी फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च हो सकती है
जापान में टेस्टिंग के दौरान दिखी एसयूवी
नई होंडा एलिवेट की नए स्पाई फोटोज को कारफ्लो ने अपने X प्रोफाइल पर शेयर किया हैं। तस्वीर दूर से ली गई है, इसलिए ज्यादा साफ नहीं है। इसके बावजूद भी इसमें एसयूवी का फ्रंट डिजाइन आसानी से पहचाना जा सकता है। इसका डिजाइन होंडा एलिवेट या जापान में बिकने वाली ZR-V से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है। तस्वीर में एसयूवी में स्लिम LED हेडलैंप दिखाई दे रहे हैं, जिनमें ड्यूल-फंक्शन LED DRLs इंटीग्रेटेड हैं। फ्रंट ग्रिल को पूरी तरह कवर किया गया है, जबकि नीचे की तरफ छोटा एयर इनटेक दिखाई दे रहा है। बंपर पर फॉग लैंप के लिए भी जगह दी गई है।
डिजाइन में होंगे मामूली बदलाव
यह एक फेसलिफ्ट मॉडल है, इसलिए इसके डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। होंडा फ्रंट बंपर और फ्रंट नोज को थोड़ा ज्यादा स्पोर्टी बना सकती है। एसयूवी का ओवरऑल डिजाइन पहले जैसा ही रह सकता है। इसके अलावा नए डिजाइन के अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं। पीछे की तरफ टेललैंप में नए LED एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि होंडा इसमें कनेक्टेड LED टेललैंप लगाएगी या नहीं। रूफ रेल्स, शार्क-फिन एंटीना और इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉयलर जैसे डिजाइन एलिमेंट्स जारी रहने की उम्मीद है।
ज्यादा फीचर्स से लैस होगा केबिन
इंटीरियर का बेसिक लेआउट मौजूदा मॉडल जैसा ही रह सकता है, लेकिन होंडा इसमें ज्यादा फीचर्स जोड़ सकती है। सबसे खास बदलावों में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 360-डिग्री कैमरा शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा केबिन के लिए नया कलर थीम और बेहतर ट्रिम मटेरियल भी दिए जा सकते हैं। मौजूदा एलिवेट में 10.25-इंच इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करता है। इसके साथ 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, वायरलेस चार्जर, 7-इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मौजूद हैं। फेसलिफ्ट में इन फीचर्स के साथ कुछ नए इक्विपमेंट जोड़े जा सकते हैं।
होंडा सेंसिंग के साथ सुरक्षा पर फोकस
सेफ्टी के मामले में भी एलिवेट पहले से ही पॉप्युलर है। इसमें होंडा का Sensing ADAS सिस्टम, 6 एयरबैग, ABS, EBD और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। फेसलिफ्ट में भी ये फीचर कंटिन्यू रहने की उम्मीद है और संभव है कि ADAS सिस्टम में कुछ अडिशनल फंक्शन ऐड किए जाएं।
इंजन में नहीं होगा बदलाव
एलिवेट फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड i-VTEC पेट्रोल इंजन ही दिया जाएगा। यह इंजन 121 PS की पावर और 145 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ऑफर किया जाएगा। होंडा ने पहले एलिवेट के इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वर्जन पर भी विचार किया था, लेकिन फिलहाल इन दोनों प्रोजेक्ट्स को रोक दिया गया है। ऐसे में फेसलिफ्ट मॉडल में मौजूदा पेट्रोल पावरट्रेन ही जारी रहने की उम्मीद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
