होंडा ने अपनी पॉप्युलर CB300F पर बेस्ड नई 2027 Honda CB300F Twister को लॉन्च कर दिया है। CB300F ट्विस्टर में 293.5cc, सिंगल-सिलेंडर, SOHC, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह पेट्रोल और एथेनॉल पर चलती है।
250-300cc सेगमेंट में वापसी कर सकती है होंडा
ब्राजील में होंडा CB300F ट्विस्टर की शुरुआती कीमत BRL 26,880 (करीब 4.93 लाख रुपये) है। कंपनी ने अभी तक भारत में इस बाइक को भारत में दोबारा लॉन्च करने के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। अगर कंपनी इसे भारत में लाती है, तो इसका मुकाबला Suzuki Gixxer 250, KTM 250 Duke और Hero Xtreme 250R जैसी बाइक्स से हो सकता है।
नया और ज्यादा मस्कुलर डिजाइन
नई CB300F ट्विस्टर के डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें नया और ज्यादा मस्कुलर फ्यूल टैंक दिया गया है, जबकि नए टैंक श्राउड बाइक को ज्यादा अग्रेसिव लुक देते हैं। LED हेडलैंप क्लस्टर को भी अपडेट किया गया है। बाइक का डिजाइन पहले की CB300F की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी नजर आता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 142 किलोग्राम का हल्का वजन है। इस वजह से शहर में इसे चलाना आसान होने के साथ हैंडलिंग भी बेहतर होने की उम्मीद है। बाइक को ABS और S नाम से दो वेरिएंट में लाया गया है। ABS वेरिएंट रेड और ब्लैक कलर में उपलब्ध है, जबकि S वेरिएंट में ब्लू कलर को हाइलाइट करने वाला मल्टी-शेड फिनिश मिलता है।
फीचर्स में HISS भी शामिल
होंडा CB300F ट्विस्टर में USD टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, ड्यूल-चैनल ABS और LED लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। बाइक में फुली डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Honda Selectable Torque Control (HSTC) भी दिया गया है। अकेले राइड करने के दौरान बेहतर स्पोर्टी लुक के लिए रियर काउल को हटाया भी जा सकता है। नई बाइक में HISS यानी Honda Ignition Security System भी है।
फ्लेक्स फ्यूल इंजन के साथ 24.7 bhp तक पावर
CB300F ट्विस्टर में 293.5cc, सिंगल-सिलेंडर, SOHC, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। पेट्रोल पर यह इंजन 24.5 bhp और 25.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि एथेनॉल पर आउटपुट बढ़कर 24.7 bhp और 26.2 Nm हो जाता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से पेयर गया है। इसमें 14.2 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.