जब बात एक्टिवा की देश के बाहर एक्सपोर्ट होने की होती है तब ये स्कूटर दूसरे कई मॉडल से पिछड़ जाता है। दरअसल, एक्टिवा की Q2 2026 (अप्रैल से जून) 5250 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। वहीं, एक्सपोर्ट टू-व्हीलर्स की लिस्ट में ये 38वें नंबर पर रहा। हालांकि, एक्टिवा ई की एक्सपोर्ट सेल्स इससे भी खराब रही।
| होंडा एक्टिवा की सेल्स के आंकड़े | |||
|---|---|---|---|
| मॉडल | Q2 2026 | Q2 2025 | जुलाई 2026 |
| एक्टिवा ICE | 5250 | 3234 | 206,170 |
| एक्टिवा ई | 3 | 0 | 104 |
होंडा एक्टिवा ई स्कूटर की डिटेल
होंडा ने एक्टिवा ई इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.5kWh की स्वैपेबल डु्अल बैटरी सेटअप की गई हैं। फुल चार्ज पर ये दोनों बैटरी 102Km की रेंज देने का दावा करती हैं। ये बैटरियां 6kW फिक्स मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती हैं, जो 22Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती हैं। इसमें तीन राइडिंग मोड ईकॉन, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट शामिल किए गए हैं। इसकी टॉप स्पीड 80Km/h है। वहीं, 0 से 60 Km/h की स्पीड 7.3 सेकेंड में पकड़ सकता है। इसमें 7-इंच की TFT स्क्रीन मिलती है। स्क्रीन नेविगेशन को सपोर्ट करती है।
होंडा एक्टिवा-ई का रियल रेंज टेस्ट
होंडा एक्टिवा-ई को अभी बेंगलुरु में लॉन्च किया गया है। ऐसे में gaadiwaadi ने भी इसका रियल वर्ल्ड रेंज टेस्ट बेंगलुरु की सड़कों पर किया। बता दें कि कंपनी ने इसमें 1.5kWh की स्वैपेबल डु्अल बैटरी सेटअप की हैं। जो फुल चार्ज पर 102Km की रेंज देने का दावा करती हैं। जब स्कूटर को फुल चार्ज बैटरी के साथ स्टार्ट किया गया तब ओडोमीटर पर 102Km की रेंज दिख रही थी।
इस स्कूटर को बेंगलुरु के सिटी ट्रैफिक में चलाना शुरू किया। जिसके बाद दोनों बैटरी डिस्चार्ज होने पर ये महज 56.6Km ही दौड़ पाया। यानी कंपनी द्वारा किए जाने वाले 102Km के दावे की तुलना में ये 45.4Km कम दौड़ा। कुल मिलाकर ओला इलेक्ट्रिक, एथर एनर्जी, बजाज चेतक ईवी, टीवीएस आईक्यूब जैसे मॉडल की तुलना में इसकी रेंज काफी कम निकली।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.