चीन के बाद, अब HMD Touch AI अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च होने वाला है। कंपनी इसे हाइब्रिड फोन कह रही है क्योंकि फीचर फोन की सिंपलिसिटी को टचस्क्रीन, 4G/Wi-Fi और AI फीचर्स के साथ मिलाता है। देखें इसमें क्या-क्या खास है
अंतर्राष्ट्रीय वर्जन के लिए कलर ऑप्शन्स संबंधित टच 4G के सियान और डार्क ब्लू से आगे बढ़कर व्हाइट और गोल्ड कलर को शामिल कर सकते हैं। चीन के बाहर के बाजारों के लिए कीमत की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। इन नई खूबियों के साथ, HMD Touch AI एक ऐसा डिवाइस बन गया है जो इस्तेमाल में तो आसान है, लेकिन कुछ खास मामलों में स्मार्ट भी है। यह उन लोगों के लिए है जो बेसिक कनेक्टिविटी बनाए रखते हुए डिजिटल डिटॉक्स चाहते हैं। इसमें थोड़ी-बहुत AI मदद भी मिलती है। इसका क्लोज्ड सिस्टम और साधारण हार्डवेयर इसे बुजुर्गों या ऐसे लोगों के लिए भी परपेक्ट बनाता है जिन्हें एक सेकेंडरी फोन चाहिए।
चलिए अब एक नजर डालते हैं HMD Touch AI के फीचर्स पर:
इसमें फुल वॉयस ब्रॉडकास्ट फीचर
कहा जा रहा है कि HMD Touch AI में 3.2-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले होगा। इस फोन में ‘फुल वॉयस ब्रॉडकास्ट’ फीचर भी होने की खबर है, जो स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट को पढ़कर सुनाएगा, जिससे लंबे समय तक स्क्रीन देखने की जरूरत कम होगी। बताया जा रहा है कि यह फोन एक क्लोज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा, जो थर्ड-पार्टी ऐप डाउनलोड या शॉर्ट-वीडियो एप्लीकेशन को सपोर्ट नहीं करता है। इसमें पैरेंटल कंट्रोल, ब्लैकलिस्ट और व्हाइटलिस्ट जैसे फंक्शन भी हैं, साथ ही MP3 प्लेयर, कैलेंडर, अलार्म क्लॉक, वर्ल्ड क्लॉक, काउंटडाउन टाइमर, कैलकुलेटर, यूनिट कन्वर्टर, स्नेक गेम और एडजस्टेबल डिस्प्ले ब्राइटनेस जैसी इन-बिल्ट यूटिलिटीज भी दी गई हैं।
बड़े काम के AI फीचर्स
खबरों के मुताबिक, HMD का Touch AI, ByteDance के Doubao AI मॉडल पर चलता है और इसमें छह AI असिस्टेंट शामिल हैं। कहा जाता है कि यह AI सुइट बातचीत में मदद, कहानी सुनाने, सवालों के जवाब देने, इमोशनल गाइडेंस, चीनी-अंग्रेजी ट्रांसलेशन, उच्चारण और ग्रामर करेक्शन के साथ बोलचाल की भाषा की प्रैक्टिस, होमवर्क समझने (जो सीधे जवाब देने के बजाय समाधान के तरीके समझाता है), और टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के आधार पर AI-जनरेटेड आर्टवर्क जैसी सुविधाएं देता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। फोन में फ्रंट कैमरे के साथ 2-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि यह AI-पावर्ड इमेज रिकग्निशन, AI इमेज जनरेशन और स्टाइल कन्वर्जन को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स अपनी फोटो को एनिमेशन, कॉमिक और ट्रेडिशनल चीनी पेंटिंग स्टाइल में बदल सकते हैं। यह भी दावा है कि यह फोन रेट्रो CCD-स्टाइल इमेजिंग इफेक्ट भी दे सकता है।
फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में डुअल नैनो सिम सपोर्ट (डुअल 4G स्टैंडबाय के साथ), VoLTE, वाई-फाई, हॉटस्पॉट शेयरिंग और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स होने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि यह फोन पब्लिक और होम वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट हो सकता है, टैबलेट और लैपटॉप के साथ अपना इंटरनेट कनेक्शन शेयर कर सकता है और Alipay QR कोड पेमेंट को सपोर्ट कर सकता है। साथ ही, माता-पिता इस डिवाइस को स्मार्टफोन से पेयर करके रोजाना खर्च की सीमा तय कर सकते हैं और ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड देख सकते हैं।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि HMD Touch AI में एक टॉप बटन है, जिसे अपनी सुविधानुसार कस्टमाइज किया जा सकता है। इस बटन से पहले से तय कॉन्टैक्ट्स को इमरजेंसी अलर्ट भेजने के लिए SOS की (key) के तौर पर सेट किया जा सकता है। इसमें USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट के साथ 1950mAh की बैटरी होने की भी बात कही गई है। खबरों के अनुसार, इसके बॉक्स में फोन, बैटरी, यूएसबी टू टाइप-सी चार्जिंग केबल, ट्रांसपेरेंट प्रोटेक्टिव केस, सिम इजेक्ट टूल, क्विक स्टार्ट गाइड और वारंटी कार्ड शामिल होंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.