Nokia वाले पुराने Flip Phone की याद दिलाने वाला HMD 2760 Flip 4G नए अंदाज में आ सकता है। फोन में Android 13 Go, 4G कनेक्टिविटी, दो स्क्रीन, 5MP कैमरा और 2500mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।
पुराने Flip Phone का नया अंदाज
HMD 2760 Flip 4G को देखकर आपको पुराने जमाने के Flip Phones की याद आ सकती है। फोन का डिजाइन क्लैमशेल स्टाइल का होगा, यानी इसे बीच से मोड़कर बंद किया जा सकेगा। यह डिजाइन Nokia 2760 Flip से काफी मिलता-जुलता बताया जा रहा है, जिसे 2022 में लॉन्च किया गया था। हालांकि नए मॉडल में कंपनी पुराने डिजाइन को रखते हुए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में बड़े बदलाव करने वाली है।
HMD 2760 Flip 4G में दो स्क्रीन का मिलेगा सेटअप
लीक रिपोर्ट के मुताबिक HMD 2760 Flip 4G में दो डिस्प्ले होंगी। फोन को खोलने पर अंदर 2.8 इंच की LCD स्क्रीन मिलेगी। वहीं फोन के बाहर 1.77 इंच की कवर स्क्रीन दी जाएगी। बाहर वाली स्क्रीन का इस्तेमाल फोन बंद रहने पर जरूरी जानकारी देखने के लिए किया जा सकता है। वहीं फोन खोलने के बाद बड़ी स्क्रीन पर बाकी काम किए जा सकते हैं। यह डुअल-स्क्रीन सेटअप पुराने Flip Phones की सबसे खास पहचान में से एक रहा है और HMD इसे नए मॉडल में भी बनाए रखने की तैयारी में है।
HMD 2760 Flip 4G सबसे बड़ा बदलाव होगा Android वाला सॉफ्टवेयर
HMD 2760 Flip 4G की सबसे ज्यादा चर्चा इसके सॉफ्टवेयर को लेकर हो रही है। लीक के अनुसार फोन में Icon OS 13 दिया जा सकता है, जो Android 13 Go पर आधारित होगा। Android Go खास तौर पर कम पावर वाले और कम RAM वाले डिवाइस के लिए बनाया गया Android का हल्का वर्जन है। अगर HMD इस फोन में Android आधारित सॉफ्टवेयर देती है, तो यह सामान्य फीचर फोन से काफी अलग हो सकता है। Android आधारित सॉफ्टवेयर की वजह से फोन में Google Mobile Services और Play Store जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं।
5MP कैमरा से खींच सकेंगे फोटो
फोन में कैमरा भी मिलेगा। लीक के मुताबिक HMD 2760 Flip 4G के पीछे 5MP autofocus कैमरा दिया जाएगा और इसके साथ LED फ्लैश भी मिल सकता है। वहीं सेल्फी या वीडियो कॉल के लिए सामने VGA कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है।
4G कनेक्टिविटी के साथ आएगा फोन
नाम से ही साफ है कि HMD 2760 Flip 4G में 4G कनेक्टिविटी मिलेगी। इसका मतलब है कि यूजर्स इस फोन से 4G नेटवर्क पर कॉलिंग और इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। लीक स्पेसिफिकेशन के अनुसार फोन में 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा माइक्रोSD कार्ड का सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे स्टोरेज को 128GB तक बढ़ाने की बात सामने आई है।
2500mAh की बैटरी
बैटरी के मामले में भी नया HMD Flip Phone पुराने मॉडल से काफी आगे निकल सकता है। इसमें 2500mAh बैटरी दी जाएगी और चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलेगा। तुलना करें तो पुराने Nokia 2760 Flip में करीब 1,450mAh बैटरी थी। यानी नए मॉडल में बैटरी क्षमता काफी बढ़ सकती है।
Snake Game भी मिलेगा
HMD के पुराने Nokia फोन की पहचान रहे Snake Game को भी इस नए Flip Phone में शामिल किए जाने की बात कही गई है। लीक रिपोर्ट के अनुसार Snake पहले से इंस्टॉल मिल सकता है। यानी फोन में नए सॉफ्टवेयर और 4G जैसे फीचर्स के साथ पुरानी Nokia वाली याद भी देखने को मिल सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.