इस बिक्री को लेकर क्या कुछ कहा गया?
निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव अरुणीश चावला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत सरकार हिंदुस्तान कॉपर में तीन प्रतिशत हिस्सेदारी ओएफएस के जरिए बेचेगी। मांग अधिक रहने पर अतिरिक्त तीन प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी रखा गया है।
चावला के अनुसार, बिक्री पेशकश का 10 प्रतिशत हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। इसके अलावा पात्र कर्मचारियों के लिए 25,000 शेयर रखे गए हैं। बता दें, सरकार ने चालू वित्त वर्ष में अब तक पब्लिक सेक्टर की कंपनियों में डिसइन्वेस्टमेंट के जरिए 52,716 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
निवेशकों को मालामाल कर रहा रहा है स्टॉक (Hindustan Copper Share performance)
हिन्दुस्तान कॉपर उन कुछ पीएसयू कंपनियों में से एक है, जिनका प्रदर्शन शानदार रहा है। पिछले एक महीने में स्टॉक की कीमतों में करीब 11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। पिछले एक साल में सरकारी कंपनी के शेयरों का दाम 126 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, तीन साल कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 270 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में स्टॉक का दाम 358 प्रतिशत बढ़ा है।
लगातार डिविडेंड भी दे रही है कंपनी
इस साल कंपनी के शेयर फरवरी के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2025 में कंपनी में एक शेयर 1.46 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(भाषा के इनपुट के साथ)
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.