इस बीच, हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने उन लोगों पर तंज कसा है जो खामेनेई की मौत से दुखी हैं। रॉकी ने बिना नाम लिए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कौन किसके लिए शोक मना रहा है, लेकिन तभी तक जब तक वह निजी तौर पर हो। अगर कोई से सार्वजनिक करता है तो इसके लिए सार्वजनिक आलोचना भी झेलनी पड़ती है।
रॉकी ने सोमवार, 2 मार्च को अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘मुझे फर्क नहीं पड़ता कि आप किसका दुख मना रहे हैं, जब तक ये बात प्राइवेट हो। लेकिन अगर आप इसे पब्लिक में करते हैं, तो ये लोगों को आलोचना करने का न्योता देता है। मैंने इन दुख मनाने वालों को कभी किसी भारतीय के लिए ऐसा प्यार और आंसू बहाते कभी नहीं देखा! न सैनिक के लिए, न हमले के पीड़ितों के लिए, न सरकार के लिए और न ही पुलिस के लिए। महान एपीजे अब्दुल कलाम के लिए भी नहीं।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘जो आपकी रक्षा करते हैं आप उन्हीं लोगों की पीठ में छुरा घोंपते हैं और उन विदेशियों के लिए शोक मनाते हो जो हमेशा आपके देश के खिलाफ खड़े रहे हैं वफादारी ही सब कुछ है और वफादारी सब कुछ साफ-साफ दिखा देती है।’
फरहाना भट्ट ने कहा था, ‘बिल्कुल, वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। इस घटना से सभी कश्मीरी गहरे सदमे में हैं। और आप विश्वास नहीं करेंगे, सेहरी के बाद मैं बिल्कुल नहीं सोई। आज जब मैंने नमाज पढ़ी तो बहुत दुखी थी। ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था। बहुत लोगों के लिए वो मसीहा थे। वो हमारे दिल और दिमाग में जिंदा रहेंगे।’
खामेनेई की मौत से खुश हुई ये एक्ट्रेस
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.