हिमांशी खुराना ने पारस के पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी के बारे में काफी कुछ कहा था, जिसके बाद आसिम ने एक लंबी चौड़ी पोस्ट कर दी। अब हिमांशी ने उन्हें जवाब देते हुए एक पोस्ट में करारा जवाब दिया है।
धर्म परिवर्तन वाली बात पर दी सफाई
हिमांशी खुराना ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैंने अपनी जिंदगी से जुड़े ये सभी पहलू बहुत ईमानदारी से साझा किए हैं और कभी किसी को टारगेट करने के बहाने के तौर पर उन्हें इस्तेमाल नहीं किया। मैंने कभी ‘जबरन धर्म परिवर्तन’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। लोगों ने और मीडिया ने यह नरेटिव सेट किया।” हिमांशी ने कहा कि हालांकि जब उनकी हेल्थ का मजाक बनाया गया और उनके स्ट्रगल पर सवाल खड़े किए गए तो उन्हें लगा कि शायद यह एक लकीर खींचने का वक्त है। अगर सबूतों की ही बात हो रही है तो चलो हर चीज की बात करते हैं।
हिमांशी ने आसिम को याद दिलाई वह सुबह
हिमांशी खुराना ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं तथ्य और सबूत (सीसीटीवी फुटेज, रिकॉर्डिंग्स… उम्मीद है तुम्हें 27.11.23 की वह सुबह याद होगी) बातचीत से जुड़ी चीजें और जो मारपीट मैंने झेली, वो सब पेश करने को तैयार हूं।” हिमांशी खुराना ने लिखा कि अगर तुम मेरी इमेज खराब करना चाहते हो, तो मैं वह इंसान नहीं हूं जो तुम्हारी इज्जत ढांकती फिरूंगी। या खामोश रहूंगी जबकि मेरी इज्जत उछाली जा रही हो। लोगों ने या प्रोडक्शन हाउसेज ने तुम्हारी गंदगी को कवर किया होगा, लेकिन मैं वह इंसान नहीं हूं।
“सबूतों का ही खेल खेलना है तो फिर..”
हिमांशी खुराना ने लिखा कि अगर तुम सबूतों का ही खेल खेलना चाहते हो तो इसे ईमानदारी से खेलते हैं। एक्ट्रेस ने लिखा कि उन्हें नहीं समझ में आता है कि लोगों को दिक्कत क्यों है जब वह अपनी स्ट्रगल स्टोरी सुना रही हैं। हर कोई अपनी जिंदगी के तजुर्बों के बारे में बात करता है। मेरे मामले में चीजें अलग क्यों हो जाती हैं? बता दें कि आसिम रियाज और हिमांशी खुराना काफी वक्त तक रिलेशनशिप में रहे हैं। हालांकि दिसंबर 2023 को दोनों अलग हो गए थे। पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट पर जब हिमांशी आईं तो उन्होंने बताया कि कैसे रिलेशनशिप के दौरान उन पर धर्म बदलने और पूजा-पाठ बंद करने का मानसिक दबाव था
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.