स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में आयोजित किए जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स की आगाज 23 जुलाई को हो गया था। वहीं राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन भारत मेडल टैली में अपना खाता खोलने में कामयाब रहा जब पैरा पावरलिफ्टिंग में बिहार के झंडू कुमार ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम करने में कामयाब रहे। अब सभी की नजरें तीसरे दिन होने वाले इवेंट में भारतीय एथलीट्स के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं। 25 जुलाई को भारत 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल में अपना अभियान शुरू करेगा, जबकि बॉक्सिंग, स्विमिंग और आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स के मुकाबले जारी रहेंगे। अगर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स और स्विमिंग के एथलीट फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब होते हैं तो मेडल की उम्मीद की जा सकती है।
बॉक्सिंग में सचिन सिवाच पर रहेंगी नजरें
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के तीसरे दिन के शेड्यूल को लेकर बात की जाए तो उसमें बॉक्सिंग में सचिन सिवाच पर नजरें रहने वाली हैं जो राउंड ऑफ 32 में कनाडा के केओमा अल-अहमदिएह का सामना पुरुषों के 60 किग्रा के इवेंट में करेंगे। वहीं लॉन बॉल्स में महिला पेयर्स सेक्शनल प्ले में भारत का सामना टोंगा से होगा। स्विमिंग में पुरुषों के 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स में दक्षन शशिकुमार और आर्यन नेहरा यदि क्वालीफाई राउंड को पार करने में कामयाब होते हैं तो रात में इसके मेडल इवेंट में अपनी दावेदारी पेश कर पाएंगे। इसके अलावा 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल में भारतीय महिला टीम पूल राउंड पूल बी में वेल्स के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का तीसरे दिन का शेड्यूल
- दोपहर 2:30 बजे – आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में महिला टीम और व्यक्तिगत राउंड में प्रणति नायक, निष्का अग्रवाल, इशिता रेवाले, प्रतिष्ठा सामंत (मेडल इवेंट)
- दोपहर 3:50 बजे – लॉन बॉल्स में महिला पेयर्स सेक्शनल प्ले में भारत बनाम टोंगा।
- शाम 4 बजे – बॉक्सिंग में पुरुषों के 60 किग्रा राउंड ऑफ 32 में सचिन सिवाच बनाम केओमा अल-अहमदिएह।
- शाम 4:19 बजे – स्विमिंग में पुरुषों के 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स में दक्षन शशिकुमार और आर्यन नेहरा (क्वालीफाई करने पर रात 11:30 बजे फाइनल, मेडल इवेंट)
- शाम 4:43 बजे – 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल में महिला पूल राउंड पूल बी मैच में भारत बनाम वेल्स।
- शाम 7:30 बजे – लॉन बॉल्स में पुरुषों के सिंगल्स सेक्शनल प्ले में पुतुल सोनोवाल बनाम शमीर जुल्केप्ले।
- रात 12:20 बजे – श्रीहरि नटराज स्विमिंग में पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में हो सकते हैं, यदि क्वालीफाई करने में कामयाब हुए।
ये भी पढ़ें
भारतीय टीम ने हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 7-3 से चटाई धूल, लगातार छठा मुकाबला जीता
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.