मानसून सीजन में सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं काफी कॉमन हैं। इस मौसम में होने वाले वायरल इंफेक्शन से बचने के लिए आप देसी तरीके से काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। यहां सीखिए कैसे बनाएं काढ़ा।
गुणों का खजाना है तुलसी और अदरक
तुलसी और अदरक दोनों का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से सर्दी-जुकाम में राहत और सामान्य हेल्थ के लिए किया जाता है। तुलसी के एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। ये दोनों चीजें सर्दी-खांसी में गले की जलन और बंद नाक जैसी तकलीफों में राहत दे सकती हैं।
फायदेमंद हैं दालचीनी और सौंफ
रिपोर्ट्स कहती हैं कि दालचीनी में एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। सौंफ पाचन में आराम देने और गले की हल्की जलन से राहत दे सकती है। वायरल के कुछ लक्षणों से निपटने के लिए ये फायदेमेंद साबित हो सकते हैं।
पाचन के लिए अजवायन और काली मिर्च
बारिश के मौसम में वायरल संक्रमण जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार में अजवायन और काली मिर्च का काढ़ा शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है। ये गले की खराश और सीने में जमे कफ को राहत पाने में मददगार साबित होता है। वायरल में कमजोर हुए पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए भी अजवायन फायदेमंद होती है।
काढ़ा बनाने के लिए आपको चाहिए
– आधा लीटर पानी
-2 दालचीनी के टुकड़े
-7 काली मिर्च के दानेरिश के मौसम में वायरल संक्रमण जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार में
-1 छोटा चम्मच सौंफ
-1 छोटा चम्मच अजवाइन
-1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
-1 इंच गिलोय का टुकड़ा
-2 बड़े चम्मच गुड़
-1 छोटा चम्मच नींबू का रस
-7-8 तुलसी के पत्ते
इस काढ़े को बनाने के लिए नींबू छोड़कर सभी चीजों को पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। फिर छानकर नींबू का रस डालें और घूंट-घूंट करके पिएं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.