यूपी में कई जिलों के लिए कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर लखनऊ में डीएम ने कल प्री प्राइमरी से लेकर 12 वी तक सभी स्कूल कालेज बन्द करने के आदेश दिए। प्रयागराज में बारिश के अलर्ट के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे। औरैया में भी भारी बारिश के मद्देनजर 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संज़ीव कुमार ने आदेश जारी कर सभी स्कूलों को इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। कन्नौज और बांदा में भी स्कूल बंद किए गए हैं।
कन्नौज में डीएम के आदेश पर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। सभी बोर्ड के सरकारी, गैरसरकारी स्कूल शनिवार को रहेंगे बंद। बीएसए संदीप कुमार ने जारी किया स्कूल बंदी का पत्र। वहीं, मौसम विभाग ने कल उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेहद भारी बारिश का अलर्ट है।
कन्नौज में एडवायजरी जारी
कन्नौज में लगातार भारी बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। एडीएम देवेंद्र सिंह ने ग्रामवार लेखपालों और राजस्व टीम को सतर्क किया गया है। भारी वर्षा से पैदा हुई किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये तैयार रहने के निर्देश। प्रशासन की एडवाइजरी का आमजन को पालन कराने के भी निर्देश।जनहानि, पशुहानि, मकान क्षति और फसल नुकसान पर नजर रखने के निर्देश। एडीएम ने कहा, आपदा की स्थिति में प्रभावितों को अविलम्ब मिलेगी मदद।
अगले पांच दिन बारिश का अलर्ट
पूर्वी यूपी में 27 से 30 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। यूपी के वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती और देवरिया जिलों में बारिश की संभावना है। पश्चिमी यूपी में 26 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज और तेज हवाएं चल सकती हैं और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाएं चलेंगी। कुछ जिलों में आंधी तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है। हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकता है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.