Health Tips: सर्दियों में ठंड, खांसी-जुकाम, जोड़ों का दर्द और त्वचा का रूखापन आम समस्याएं बन जाती हैं. अक्सर लोग दवाइयों पर निर्भर हो जाते हैं, लेकिन सही खान-पान और घरेलू उपायों से इन परेशानियों से बचा जा सकता है. आयुर्वेद के अनुसार गुड़, तिल, मेथी, मूली, आंवला और संतरा सर्दियों में सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं. ये खाद्य पदार्थ शरीर को गर्माहट देते हैं, इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं. नियमित सेवन से सर्दियों में शरीर स्वस्थ, मजबूत और ऊर्जावान बना रहता है.
सर्दियों में हमारा शरीर ठंड, खांसी-जुकाम, जोड़ों के दर्द और त्वचा की रूखापन जैसी कई समस्याओं से गुजरता है. अक्सर हम इन छोटी-छोटी बीमारियों के लिए दवाइयों पर निर्भर रहते हैं. लेकिन इन बीमारियों को घरेलू उपाय से भी खत्म किया जा सकता है. अगर हम खान-पान का सेवन सही तरीके से करे इन परेशानियों से बच सकते हैं. आइए जानते हैं कि स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कुछ घरेलू उपाय.

सर्दियों के मौसम में ठंड लगने से अक्सर खांसी, जुकाम और बलगम की समस्या हो जाती है, ऐसे में गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि गुड़ शरीर में प्राकृतिक रूप से गर्मी पैदा करता है, जिससे सर्दी से राहत मिलती है और गले की खराश कम होती है. इसके अलावा, गुड़ फेफड़ों में जमा गंदगी और कफ को बाहर निकालने में भी मदद करता है. बेहतर परिणाम के लिए गुड़ को अदरक के साथ या गुनगुने पानी में मिलाकर सेवन किया जा सकता है, जिससे शरीर को तुरंत आराम मिलता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है.

तिल का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. भागदौड़ भरी जिंदगी और उम्र बढ़ने के कारण घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है.तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं. इसके अलावा तिल शरीर और रीढ़ की हड्डी को अंदर से गर्म रखने में सहायक होता है, जिससे सर्दियों में शरीर को गर्माहट मिलती है. सर्दियों के मौसम में तिल के लड्डू या भुने हुए तिल का सेवन करना बहुत फायदेमंद रहता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मेथी दाना पुराने जोड़ों के दर्द और सूजन से परेशान लोगों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. मेथी में प्राकृतिक रूप से सूजन कम करने और दर्द से राहत देने वाले गुण पाए जाते हैं, जो गठिया और जोड़ों की समस्या में काफी मदद करते हैं. इसे रात में पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है और जोड़ों की अकड़न धीरे-धीरे कम होती है. इसके अलावा मेथी दाना शरीर के अंदरूनी दर्द को कम करने में भी सहायक होता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करता है.

मूली सर्दियों में बेहद फायदेमंद सब्जी मानी जाती है, खासकर जब छाती में बलगम जमने से सांस लेने में परेशानी होती है. मूली का सेवन करने से शरीर में जमा कफ धीरे-धीरे निकलने में मदद मिलती है और सांस संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी सहायक होती है, जिससे पेट से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं. इसके अलावा मूली लीवर को साफ रखने और शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार मानी जाती है. सर्दियों के मौसम में मूली का सलाद, सब्जी या पराठा खाने से शरीर को गर्माहट और पोषण दोनों मिलता है.

अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं तो आंवला जरूर खाएं. आंवला विटामिन C से भरपूर होता है और यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाता है. इसका सेवन सर्दी-जुकाम से बचाव में मदद करता है. सर्दियों में अगर आप चाहते हैं कि चेहरा खिला-खिला और ताजा दिखे तो संतरा जरूर खाएं. संतरा विटामिन C का अच्छा स्रोत है. यह त्वचा को टाइट और चमकदार बनाता है. और शरीर को ताजगी और ऊर्जा देता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.