Sebia guava health benefits: साल 2007 में जीआई टैग प्राप्त यह फल सर्दियों के मौसम में खासा लोकप्रिय होता है और 100-150 रुपए प्रति किलो तक बिकता है. देश-विदेश में इसकी मांग बनी रहती है. सेबिया अमरूद की खासियत इसकी बाहरी हल्की पीली-हरी छाल और अंदर गहरा लाल या गुलाबी गूदा है. गूदा सेब जैसा दिखता और महकता है, इसलिए इसे ‘सेबिया’ या ‘सुर्खा’ नाम मिला.
सुर्खा अमरूद के फायदे.
साल 2007 में जीआई टैग प्राप्त यह फल सर्दियों के मौसम में खासा लोकप्रिय होता है और 100-150 रुपए प्रति किलो तक बिकता है. देश-विदेश में इसकी मांग बनी रहती है. सेबिया अमरूद की खासियत इसकी बाहरी हल्की पीली-हरी छाल और अंदर गहरा लाल या गुलाबी गूदा है. गूदा सेब जैसा दिखता और महकता है, इसलिए इसे ‘सेबिया’ या ‘सुर्खा’ नाम मिला.
मीठा और रसीला होने के कारण यह अन्य अमरूदों से अलग पहचान रखता है. प्रयागराज की मिट्टी इसमें विशेष पोषक तत्व प्रदान करती है, जो इसे मौसमी खजाना बनाती है. यह अमरूद न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी अत्यंत फायदेमंद है. इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है, जो संतरे से कई गुना ज्यादा है. इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और सर्दियों में सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचाव होता है.
सेबिया अमरूद में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, कब्ज दूर करता है और आंतों को स्वस्थ बनाता है. इसके अलावा, सेबिया अमरूद दिल के लिए लाभकारी है. इसमें पाए जाने वाले पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर नियंत्रित करते हैं, कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं और हृदय रोगों का खतरा घटाते हैं. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प है. यह कम कैलोरी और हाई फाइबर होने से वजन घटाने में सहायक होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ रखते हैं, उम्र बढ़ने के प्रभाव कम करते हैं और सूजन घटाते हैं.
About the Author
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.