इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में क्लिनिक्स ऑन क्लाउड का हेल्थ एटीएम पेश हुआ, जो 20 मिनट में स्वास्थ्य जांच करता है. 150 शहरों में 3000 से ज्यादा मशीनें लग चुकी हैं.
80 रुपए में ज्यादातर जरूरी जांच कराई जा सकती हैं.
कंपनी के फाउंडर और सीईओ अभय अग्रवाल ने बताया कि यह हेल्थ एटीएम पोर्टेबल है और कहीं भी लगाया जा सकता है. इसमें सिर्फ 20 मिनट लगते हैं, जिसमें पूरे शरीर की जांच हो जाती है. जांच के बाद रिपोर्ट कुछ ही सेकेंड में आपके व्हाट्सएप नंबर पर पहुंच जाती है. इस मशीन से जनरल हेल्थ चेकअप के साथ-साथ हृदय, कान, आंख, फेफड़े, किडनी, डायबिटीज, त्वचा रोग, एनीमिया और मानसिक स्वास्थ्य की जांच भी की जा सकती है.
यह एआई आधारित मशीन गांवों और छोटे कस्बों के लिए वरदान है, जहां डॉक्टर और अस्पताल कम हैं. जांच बहुत सस्ती है और रिपोर्ट तुरंत मिल जाती है. कंपनी ने ‘बॉक्स क्लिनिक’ भी लॉन्च किया है, जो एक पोर्टेबल हेल्थ यूनिट है. इसे डोर-टू-डोर मेडिकल सर्विस, हेल्थ कैंप और आशा वर्कर्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा ‘हेल्थ लाउंज’ स्कूल, फिटनेस सेंटर, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, शॉपिंग मॉल और विश्वविद्यालयों जैसी जगहों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा.
अभी तक देश के 150 शहरों में तीन हजार से ज्यादा हेल्थ एटीएम लग चुके हैं. इनके जरिए आठ मिलियन (80 लाख) से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य जांच हो चुका है. यह तकनीक स्वास्थ्य सेवाओं को हर घर तक पहुंचाने में मदद कर रही है. समिट में आने वाले लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करा रहे हैं, उन्हें यह मशीन बहुत ही उपयोगी लग रही है. यह मशीन दूर दराज इलाकों के लिए वरदान साबित हो सकती है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.