1. संतरा -नेचुरल ग्लो का राज
संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है. यह शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है. कोलेजन वह तत्व है जो त्वचा को टाइट और स्मूद रखता है. जब कोलेजन कम होने लगता है, तब झुर्रियां दिखने लगती हैं. रोज एक संतरा खाने से स्किन में नैचुरल चमक आ सकती है. संतरे का जूस भी लिया जा सकता है, लेकिन पूरा फल खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है क्योंकि इसमें फाइबर भी मिलता है.
2. कीवी -कसावट बनाए रखने में मददगार
कीवी छोटा सा फल है, लेकिन स्किन के लिए काफी पावरफुल माना जाता है. इसमें विटामिन सी और विटामिन ई दोनों पाए जाते हैं. ये त्वचा को डैमेज होने से बचाते हैं और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं, अगर आपकी स्किन ढीली लगने लगी है, तो हफ्ते में 3–4 बार कीवी खाना शुरू कर सकते हैं. यह स्किन को अंदर से पोषण देता है.
3. अनार -सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी फायदेमंद
अक्सर लोग अनार को खून बढ़ाने वाला फल मानते हैं, लेकिन यह त्वचा के लिए भी कमाल का है. अनार में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं. ये स्किन सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं. अनार का नियमित सेवन करने से चेहरे पर हल्की चमक आ सकती है और स्किन ज्यादा हेल्दी दिख सकती है. यह स्किन को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है.
4. ब्लूबेरी -एजिंग स्लो करने में सहायक
ब्लूबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. यही फ्री रेडिकल्स समय से पहले बुढ़ापा लाने का एक कारण बनते हैं, अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन लंबे समय तक यंग दिखे, तो ब्लूबेरी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसे स्मूदी, ओट्स या सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है.
5. अंगूर -स्किन को रखें सॉफ्ट और फ्रेश
अंगूर में रेस्वेराट्रोल नाम का तत्व पाया जाता है, जो स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है. यह स्किन को डैमेज से बचाता है और उसे सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है. लाल और काले अंगूर खास तौर पर ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं. रोज थोड़ी मात्रा में अंगूर खाने से त्वचा में फर्क महसूस हो सकता है.
इन फलों को कैसे शामिल करें डेली डाइट में?
-सिर्फ फल खाना ही काफी नहीं, सही मात्रा भी जरूरी है. कोशिश करें कि रोज कम से कम एक या दो तरह के फल जरूर खाएं.
-सुबह नाश्ते में फल लेना बेहतर रहता है. आप फ्रूट बाउल बना सकते हैं या स्मूदी तैयार कर सकते हैं. ध्यान रखें कि पैक्ड जूस की जगह ताजे फल ही चुनें.
-साथ ही, भरपूर पानी पीना भी जरूरी है. फल तभी सही असर दिखाते हैं जब शरीर हाइड्रेटेड रहता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.