HBSE Compartment Results 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
12वीं में 42.55% पास, चरखी दादरी रहा अव्वल
हरियाणा बोर्ड के अनुसार, कक्षा 12वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा में कुल 24,080 परीक्षार्थी जिसमें 14,990 लड़के और 9,090 लड़कियां शामिल हुए थे। इनमें से 10,247 छात्र पास हुए और 12,281 को कम्पार्टमेंट श्रेणी में रखा गया। कुल पास प्रतिशत 42.55% रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 41.82% (6,269 पास) रहा, जबकि लड़कियों का 43.76% (3,978 पास) दर्ज किया गया। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से 1.94% बेहतर रहा। जिलों में चरखी दादरी 51.13% के साथ सबसे आगे और यमुनानगर 29.30% के साथ सबसे पीछे रहा।
10वीं में 60.42% छात्र सफल, फतेहाबाद का दबदबा
कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 24,380 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें से 14,731 पास हुए, 8,425 को कम्पार्टमेंट श्रेणी मिली और 1,226 छात्र फेल रहे। 10वीं का कुल पास प्रतिशत 60.42% रहा। कुल 15,158 लड़कों में से 8,885 (58.61%) और 9,222 लड़कियों में से 5,846 (63.38%) पास हुईं। यहां लड़कियों की सफलता दर लड़कों से 4.77% अधिक रही। जिलों की लिस्ट में फतेहाबाद 82.58% पास प्रतिशत के साथ टॉप पर रहा, जबकि रेवाड़ी 26.12% के साथ सबसे नीचे रहा।
री-चेकिंग और पुनर्मूल्यांकन के लिए 20 दिन का समय
बोर्ड ने सूचित किया है कि अपने प्राप्त अंकों से असंतुष्ट उम्मीदवार परिणाम जारी होने की तारीख से 20 दिनों के भीतर निर्धारित शुल्क का भुगतान करके उत्तरपुस्तिकाओं की री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर बने ‘Results’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर ‘HBSE Secondary (10th) Compartment Result 2026’ या ‘HBSE Senior Secondary (12th) Compartment Result 2026’ का लिंक दिखाई देगा।
- अपनी कक्षा के अनुसार सही लिंक पर क्लिक करें।
- नए विंडो में अपना रोल नंबर (Roll Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.