हाशिम अमला ने उन तीन बल्लेबाजों के नाम बताए हैं, जिन्हें वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप में देखने के लिए बेकरार हैं। उनकी लिस्ट में एक भारतीय शामिल हैं लेकिन सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली का जिक्र नहीं।
विराट कोहली पर रोहित शर्मा को तरजीह
37 वर्षीय कोहली वनडे क्रिकेट (14941) और वनडे वर्ल्ड कप इतिहास (1795) में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में गोल्डन बैट अवॉर्ड जीता था। पूर्व बल्लेबाज अमला ने कोहली पर ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा को तरजीह दी। कोहली की तरह रोहित का भी शानदार रिकॉर्ड है। वह वनडे में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा रन (11895) बनाने वाले क्रिकेटर हैं। वह वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में चौथे पायदान (1575) पर हैं। 39 वर्षीय रोहित के अलावा अमला ने अपनी लिस्ट में साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को शामिल किया।
‘वह बहुत ही रोमांचक प्रतिभाशाली खिलाड़ी’
अमला ने इंटरनेशन क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा, ”साउथ अफ्रीका से डेवाल्ड ब्रेविस। वह बहुत ही रोमांचक युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। मुझे ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड पसंद हैं। वह बहुत अच्छा कर रहे हैं। जिस तरह से वह खेलते हैं, उसे देखना बहुत अच्छा लगता है। भारत से रोहित शर्मा हैं। उन्हें खेलते हुए देखना बहुत पसंद है। उनके सभी स्ट्रोक्स में एलिगेंस झलकता है। वह उन प्लेयर्स में से एक हैं जिन्हें मैं देखना चाहता हूं।”
ट्रैविस हेड ने भारत को फाइनल में थमाई हार
रोहित की अगुवाई भारत 2023 वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंचा था लेकिन ऑस्ट्रेलिया बाजी मारने में सफल रहा। हेड ऑस्ट्रेलिया की 2023 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेली थी। उन्होंनेभारत के खिलाफ 120 गेंदों में 137 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और चार सिक्स थे। ऑस्ट्रेलिया ने 44 ओवर में 241 रन का टारगेट चेज करते हुए भारत को छह विकेट से हार थमाई थी। हेड को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.