हर्षद चोपड़ा लॉक अप 2 शो से बाहर हो गए हैं। हर्षद ने खुद, अपने आपको शो से बाहर निकाला है जिससे ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि शो के कंटेस्टेंट्स भी हैरान हो गए।
हर्षद बोले इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था
जब तेजस्वी बोलती हैं कि वह उम्मीद नहीं कर रही थीं कि हर्षद इतनी जल्दी शो से आएंगे तो एक्टर ने कहा, ‘मेरा गेम ही यही था कि नो गेम। मुझे लगा ये ऐसा शो है जहां आपको अपना रियल होना होगा। मुझे इस बात की चिंता नहीं थी कि लोग कैसे रिएक्ट करेंगे। बस अपना एक साइड मैं किसी को नहीं दिखाना चाहता था वो था इमोशनल साइड।’
शिवांगी के प्रोटेक्टिव शिल्ड बनने पर बोले हर्षद
तेजस्वी फिर बोलती हैं कि वह काफी रोए हैं और वो भी एक बार नहीं जिसकी बात सुनकर हर्षद हंसने लग जाते हैं। तेजस्वी बोलती हैं कि वह शो में अपना गेम खेलते नहीं दिखे बल्कि किसी का प्रोटेक्शन(शिवांगी जोशी) बनते दिखे हैं। इस पर हर्षद बोलते हैं, ‘हम थोड़े समय से अच्छे दोस्त है और जब हम ऐसे सीन में होते जहां 15-16 लोग होते हैं और चैलेंज होते जैसे खाना कम था तो ऑटोमैटिकली ऐसी सिचुएशन हो जाती है कि हम सोच नहीं पाते कि आगे क्या होगा।’
क्यों पब्लिक से पर्सनल लाइफ को दूर रखते हैं हर्षद
बता दें कि लॉक अप 2 के प्रीमियर के दौरान फराह खान और रितेश देशमुख ने हर्षद से पूछा था कि क्यों वह अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक की नजर से दूर रखते हैं। रितेश ने कहा था कि इतने साल से टीवी में काम करने के बावजूद फैंस उनके बारे में कम जानते हैं।
इस पर हर्षद ने कहा था, ‘मेरे फैंस ये शिकायत करते हैं कि वे मेरे बारे में कुछ नहीं जानते हैं, लेकिन मैं हमेशा से ऐसा ही रहा हूं। जब मैं इंडस्ट्री में आया, मैं सोशली एक्टिव था। मैंने फिर अपने कई दोस्त और गर्लफ्रेंड को खोया साल 2010 में। मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे चीट किया मेरे बेस्ट फ्रेंड के साथ और उसके बाद से मैं थोड़ा कम सोशली एक्टिव हो गया।’
हर्षद का सेक्सुअल हैरेसमेंट सीक्रेट
हर्षद ने शो में सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर भी शॉकिंग किस्सा शेयर किया था। हर्षद ने बताया था कि बचपन में जब वह सो रहे थे तब एक आदमी उनके पास आया और उनके ऊपर खुद को रब करने लगा था। हर्षद ने बातया था कि वह इसके बाद से गे आदमी से डरते हैं। हर्षद का कहना है कि 99 प्रतिशत के साथ ऐसा हुआ है और वह चाहते हैं कि पैरेंट्स अपने बच्चों को केयर और प्यार के साथ पालें।
क्या शिवांगी जोशी होंगी विनर
खैर शो लॉक अप 2 की बात करें तो ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि शो की विनर शिवांगी जोशी होंगी। कई ऐसी रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं जिसमें बताया जा रहा है कि शिवांगी इसकी ट्रॉफी जीतेंगी। वैसे जो भी शो का विनर होगा उसे ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये मिलेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.