- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Harsh Dubey, Washington Sundar, India Vs England, Lords ODI, Indian Cricket Team, ODI Series, Cricket News, Team India Update
- कॉपी लिंक
हर्ष दुबे (दाएं) ने पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे से इंडरनेशनल डेब्यू किया था।
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे मैच के लिए ऑलराउंडर हर्ष दुबे को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्हें वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किया गया है। सुंदर दूसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे कल लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
हर्ष दुबे ने 13 जून 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया। इस मैच में उन्होंने 5 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट लिए।

सुंदर को कार्डिफ वनडे में लगी चोट
सीरीज के दूसरे वनडे मैच के दौरान सुंदर के दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। भारतीय टीम मैनेजमेंट और मेडिकल स्टाफ अब वॉशिंगटन सुंदर की चोट पर नजर रखे हुए है। सुंदर की चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए जल्द ही उनके स्कैन कराए जाएंगे। इसके साथ ही उनकी चोट के आगे के मैनेजमेंट और रिकवरी के लिए विशेषज्ञों (स्पेशलिस्ट) की सलाह ली जाएगी।

दूसरे वनडे में बल्लेबाजी के दौरान वॉशिंगटन सुंदर का इलाज करते BCCI की मेडिकल टीम के डॉक्टर। सुंदर ने इस मैच में 2 रन बनाए थे।
बल्लेबाजी कोच ने पहले ही जताई थी चिंता
दूसरे वनडे के बाद भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी सुंदर की चोट को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि रन लेते समय उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी और चोट गंभीर लग रही है।
तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम का अपडेटेड स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे।
—————
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
BCCI ने रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें खारिज कीं:कहा- लॉर्ड्स ODI के बाद भी खेलते रहेंगे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि रविवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच नहीं होगा। पूरी खबर…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
